• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • लाइफस्टाइल

Diwali 2026: खिलौनों की शक्ल में बाजार में उतरे पटाखे, बच्चों को भा रहे डक, लायन और गिटार

इस बार डक पटाखा अपनी बत्तख जैसी बनावट के कारण चर्चा में है। इसे जलाने पर एक के बाद एक तीन बार रंग-बिरंगी चिंगारियों वाले अनार निकलते हैं।

By Anoop BhargavEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Tue, 03 Nov 2026 05:08:34 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Nov 2026 05:14:40 PM (IST)
Diwali 2026: खिलौनों की शक्ल में बाजार में उतरे पटाखे, बच्चों को भा रहे डक, लायन और गिटार
इस बार दीपावली पर क्‍या है पटाखों का ट्रेंड।

HighLights

  1. पारंपरिक पटाखों से हटकर नए डिजाइन का क्रेज।
  2. 500 से 4000 रुपये तक की मिल रही है कीमत।
  3. अफोर्ड करने की रेंज में उपलब्ध आकर्षक वैरायटी।

लाइफस्‍टाइल डेस्‍क। दीपावली पर इस बार पटाखा बाजार में बच्चों की पसंद भी बदलती नजर आ रही है। अब सिर्फ अनार, फुलझड़ी और राकेट ही नहीं, बल्कि खिलौनों की शक्ल में तैयार किए गए पटाखे भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। डक, लायन और गिटार जैसे नए डिजाइन बच्चों को खासा लुभा रहे हैं। ग्वालियर व्यापार मेला मैदान में पटाखा बाजार सजने लगा है। यहां कुछ दुकानों पर नए डिजाइन के पटाखों की बिक्री भी शुरू हो गई है।

इस बार डक पटाखा अपनी बत्तख जैसी बनावट के कारण चर्चा में है। इसे जलाने पर एक के बाद एक तीन बार रंग-बिरंगी चिंगारियों वाले अनार निकलते हैं। वहीं लायन क्रैकर्स शेर की थीम पर तैयार किए गए हैं, जिनमें रोशनी के साथ अपेक्षाकृत कम आवाज का दावा किया जा रहा है। गिटार फंक्शन पटाखा संगीत वाद्ययंत्र की शक्ल में बनाया गया है, जो जलने पर अलग-अलग विजुअल इफेक्ट दिखाता है।


500 से 4000 रुपये तक कीमत

पटाखा बाजार में 500 रुपये से लेकर 4000 रुपये तक की कीमत के अलग-अलग आइटम उपलब्ध हैं। दुकानदार नरेश गुप्ता के मुताबिक, गिटार और लायन डिजाइन के पटाखों को लेकर बच्चे अधिक उत्साहित हैं। वहीं दुकानदार दीपक का कहना है कि इस बार कंपनियों ने पारंपरिक पटाखों को नए आकार और डिजाइन में पेश किया है। यही वजह है कि ग्राहक भी नई वैरायटी के बारे में जानकारी ले रहे हैं।

खिलौने जैसी बनावट देखकर इन्हें सुरक्षित न समझें

पटाखों का आकर्षक और खिलौने जैसा डिजाइन बच्चों को अपनी ओर खींच रहा है, लेकिन इनमें विस्फोटक सामग्री होती है। इसलिए बच्चों को इन्हें अकेले इस्तेमाल नहीं करने देना चाहिए। पटाखे केवल बड़ों की निगरानी में और खुले स्थान पर ही जलाने चाहिए।

नए आइटमों पर विशेष फोकस

आतिशबाजी फुटकर विक्रता संघ के पदाधिकारी हरीश दीवान ने बताया कि इस बार उपभोक्ताओं की मांग को देखते हुए धूम धड़ाका करने वाले रेगुलर आइटमों की तो भरमार है ही, लेकिन बाजार में कुछ ऐसे खास आइटम भी आए हैं, जो लोगों को काफी पसंद आएंगे, खासकर बच्चों के लिए आए नए उत्पाद दीपावली की खरीदारी को और भी रोमांचक बना देंगे।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।