
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। पित्त की पथरी को अनदेखा न करें, यादि पता चल जाता है तो उसका तुरंत आपरेशन करा लें। क्योंकि समय के साथ यह पथरी कैंसर जैसे रोग का कारण भी बन जाती है। साथ ही दर्द की वजह तो बनती ही है, साथ ही कैंसर की वजह भी बन जाती है।
यह बात कार्यक्रम में आरजेएन अपोलो स्पेक्ट्रा हास्पिटल के सर्जरी विशेषज्ञ Dr. योगेश कुमार शर्मा ने लोगों की उनकी समस्याओं को सुनते हुए बताया। उन्होंने बताया कि किडनी की पथरी को उपचार से निकाला जा सकता है और जरूरी होने पर ऑपरेशन करके भी निकाला जा सकता है।
ये सभी ऑपरेशन आजकल दूरबीन पदि्धति से किए जाते हैं। इसमें रिस्क भी कम होता है और मरीज जल्द स्वस्थ्य भी हो जाता है।
सर्जन योगेश कुमार शर्मा ने बताया कि पित्त की पथरी अधिकतर मोटे या फेटी लोगों को कालेस्ट्राल बढ़ने की वजह से होती है। इसके साथ ही किडनी की पथरी हार्मोनल अनबैलेंस होने, यूरीन का ब्लेडर में अधिक देर तक भरे रहने की वजह से होती है। यदि किडनी की पथरी बार बार हो रही है तो स्टोन की जांच कराकर पता किया जाता है कि इसकी वजह क्या है। किडनी की पथरी के मामले में अधिक पानी पीने से राहत मिलती है।
Patri Ka Ilaj: आखिर किन कारणों से होती है पथरी, एक्सपर्ट से जानिए इसके कारण और इलाज
आशू परिहार, महलगांव: बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद गांठ पड़ गई है। क्या ऑपरेशन कराना होगा।
डाॅ. शर्मा: गांठ की वजह क्या है और कितनी बड़ी है। यह बात देखने के बाद ही पता चल सकती है। कहीं गांठ में कैंसर के लक्षण तो नहीं है। इसलिए टेस्ट भी कराना जरूरी है। पहले किसी महिला रोग विशेषज्ञ को दिखाना ज्यादा अच्छा रहेगा।
रवि सिंह, हजीरा: नसों के दबने की वजह से कमर में दर्द रहता है, डाॅक्टर ने ऑपरेशन के लिए कहा है, क्या कराना जरूरी है।
डाॅ. शर्मा: यह रोग न्यूरोलाजी व हड्डी जोड़ रोग विशेषज्ञों का है। इसलिए इसमें ये विशेषज्ञ ही बेहतर राय दे सकते हैं।
बाबूलाल मुरार: अभी अल्ट्रासाउंड में पता चला है कि पित्त में पथरी है। दर्द नहीं हुआ है, प्रोस्टेट की भी समया है, क्या करना चाहिए।
डाॅ. शर्मा: पित्त की पथरी का इलाज दवाओं से नहीं हो सकता। इसका ऑपरेशन ही कराना होगा। आयुष्मान योजना में भी यह ऑपरेशन कवर होता है। प्रोस्टेट है तो उसकी जांच करनी पड़ेगी। जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि दवाओं से इलाज संभव है या फिर ऑपरेशन करना होगा। यादि 25 एमएम से अधिक का है तो आपरेशन कराना ही पड़ेगा।