ज्यादा मीठा खाना दांतों की सड़न की सबसे बड़ी वजह, बार-बार घिसने से भी होते हैं कमजोर, एक्सपर्ट्स से जानें कैविटी से बचाव
अत्यधिक मीठे का सेवन और गलत सफाई के कारण दांतों में कैविटी और घिसाव की समस्या बढ़ती है। इससे बचने के लिए दिन में दो बार ब्रश और मुंह की सही सफाई बेहद ...और पढ़ें
By Akriti KumariEdited By: Akriti Kumari
Publish Date: Sun, 02 Aug 2026 01:03:31 PM (IST)Updated Date: Sun, 02 Aug 2026 01:17:42 PM (IST)
दांतों को कैविटी और सड़न से बचाने के लिए मीठे से परहेज करना जरूरी। (AI जनरेटेड)HighLights
- अत्यधिक मीठा का सेवन दांतों में कैविटी का सबसे बड़ा कारण है
- डेंटल स्पेशलिस्ट के अनुसार दिन में दो बार ब्रश करना चाहिए
- अनजाने में या नींद में दांत पीसने की दिक्कत को ब्रुक्सिज्म कहते हैं
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जंक फूड और खान-पान की गलत आदतों की वजह से दांतों और मसूड़ों से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। कैविटी (दांतों की सड़न), मसूड़ों से खून आना, झनझनाहट (सेंसिटिविटी) और मुंह से दुर्गंध आना अब आम बीमारियां बन चुकी हैं। समय पर ध्यान न देने पर ये समस्याएं तीव्र दर्द, दांतों के कमजोर होने और उनके टूटने का कारण बन सकती हैं।
दांतों से जुड़ी समस्याओं के मुख्य कारण
डेंटल स्पेशलिस्ट के मुताबिक, अत्यधिक चीनी (Sugar) युक्त खाद्य पदार्थों, मिठाइयों और चिपचिपे खाने का सेवन दांतों में सड़न का सबसे बड़ा कारण है। इसके अलावा-
- बार-बार कोल्ड ड्रिंक्स या अत्यधिक खट्टी चीजें पीने से दांतों की ऊपरी परत (इनेमल) को नुकसान पहुंचता है।
- सही तरीके से ब्रश न करना और मुंह की सफाई पर ध्यान न देना।
- मुंह में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया शुगर के साथ मिलकर एसिड बनाते हैं, जिससे दांतों में कैविटी बनने लगती है।
दांतों से जुड़ी अन्य समस्याएं
- ब्रुक्सिज्म (Bruxism): इसमें मरीज अनजाने में या नींद में बार-बार अपने दांत पीसता है। इसके कारण दांत घिसने या ढीले होने लगते हैं और मसूड़ों की बीमारी बढ़ती है।
- तिरछे दांत-पीलापन: दांतों की गलत बनावट और सही देखभाल न होने से असमय पीलापन आना भी आम समस्या है।
दांतों को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें..
अपने दांतों को हेल्दी रखने के लिए स्पेशलिसेट की सलाह जरूर ले। उनके मुताबिक-
- दिन में दो बार ब्रश करें: सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहले नियमित रूप से सही तरीके से ब्रश जरूर करें।
- खाने के बाद कुल्ला करें: जब भी कुछ मीठा, खट्टा या चिपचिपा खाएं, तो तुरंत साफ पानी से कुल्ला करने की आदत डालें।
- जीभ की सफाई: दांतों के साथ-साथ अपनी जीभ (Tongue) की नियमित सफाई भी अत्यंत आवश्यक है।
- टूथब्रश बदलें: हर 3 से 4 महीने में अपना टूथब्रश जरूर बदलें, क्योंकि पुराना और खराब ब्रश मसूड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है।