भोपाल जनजातीय संग्रहालय में आज से बच्चे सीखेंगे कठपुतली बनाना, जानेंगे कला की विविध शैलियां
इस समारोह में कठपुतली कला की विभिन्न शैलियों और पारंपरिक प्रस्तुतियों का मंचन होगा। चार दिवसीय समारोह संग्रहालय के मुक्ताकाश मंच पर प्रतिदिन दोपहर दो ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 22 Oct 2026 11:41:55 AM (IST)Updated Date: Thu, 22 Oct 2026 11:48:45 AM (IST)
भोपाल में बच्चे सीखेंगे कठपुतली बनाना।HighLights
- 23 अक्टूबर को मणिपुर के बसंत शर्मा व साथी ''नट संकीर्तन'' और ''एक गोपी, एक श्याम-रासलीला'' मंचन करेंगे।
- 24 अक्टूबर को सिंधुदुर्ग के बालकृष्ण गणपत मसगे व साथी ''सीतायन प्रसंग'' तथा ''कर्ण की कथा'' प्रस्तुत करेंगे।
- 25 अक्टूबर को कोलकाता के सुदीप गुप्ता व साथी छड़ और धागा शैली में ''धनुर्धर'' एकांकी का मंचन करेंगे।
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। श्यामला हिल्स स्थित मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में गुरुवार से पुतुल समारोह का आयोजन किया जाएगा। जनजातीय संग्रहालय, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, नई दिल्ली और डाल्स थिएटर, कोलकाता के सहयोग से आयोजित इस समारोह में कठपुतली कला की विभिन्न शैलियों और पारंपरिक प्रस्तुतियों का मंचन होगा। चार दिवसीय समारोह संग्रहालय के मुक्ताकाश मंच पर प्रतिदिन दोपहर दो बजे से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
![naidunia_image]()
- समारोह के पहले दिन गुरुवार को मुंबई के सत्यजीत रामदास पाधेय व साथी बोलती गुड़िया और दस्ताना शैली में ''कठपुतलियों का संसार'' कहानी प्रस्तुत करेंगे।
- 23 अक्टूबर को मणिपुर के बसंत शर्मा व साथी धागा शैली में ''नट संकीर्तन'' और ''एक गोपी, एक श्याम-रासलीला'' का मंचन करेंगे।
- 24 अक्टूबर को सिंधुदुर्ग के बालकृष्ण गणपत मसगे व साथी धागा, छाया और दस्ताना शैली में ''सीतायन प्रसंग'' तथा ''कर्ण की कथा'' प्रस्तुत करेंगे।
- समारोह के अंतिम दिन 25 अक्टूबर को कोलकाता के सुदीप गुप्ता व साथी छड़ और धागा शैली में ''धनुर्धर'' एकांकी का मंचन करेंगे।
![naidunia_image]()
बच्चे सीखेंगे कठपुतली बनाना
समारोह के दौरान बच्चों के लिए विशेष शिविर और प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। शिविर में बच्चे विभिन्न सामग्रियों से कठपुतलियां बनाना, उनके हाव-भाव और गतिविधियों को समझना तथा उनके माध्यम से छोटी-छोटी कहानियां प्रस्तुत करना सीखेंगे। इसका उद्देश्य बच्चों की सृजनात्मकता और अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने के साथ पारंपरिक कठपुतली कला के प्रति रुचि विकसित करना है।