
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। डेटिंग की दुनिया में Red Flag शब्द अब काफी आम हो चुका है। यानी पार्टनर के व्यवहार में ऐसी चीजें, जिन्हें देखकर आपको रिश्ते को लेकर सावधान हो जाना चाहिए। लेकिन अब Gen Z की डेटिंग लैंग्वेज में एक और शब्द तेजी से चर्चा में है- Pink Flag।
नाम सुनकर लग सकता है कि यह भी कोई बड़ी चेतावनी है, लेकिन ऐसा नहीं है। Pink Flag असल में रिश्ते में दिखने वाला एक छोटी-सी चिंता या शुरुआती संकेत है। यह अपने आप में रिश्ता खत्म करने की वजह नहीं होता, लेकिन अगर इसे नजरअंदाज किया जाए तो आगे चलकर यही समस्या गंभीर रूप ले सकती है।
रिश्तों को समझने के लिए इन फ्लैग्स को एक आसान स्पेक्ट्रम की तरह देखा जा सकता है-
1. मैसेज का जवाब देने में घंटों लगाना
अगर आपका पार्टनर लगातार 8-10 घंटे बाद रिप्लाई करता है, तो यह जरूरी नहीं कि वह आपको इग्नोर कर रहा हो। हो सकता है उसे फोन पर ज्यादा एक्टिव रहना पसंद न हो। लेकिन अगर आपकी जरूरतें अलग हैं, तो आगे चलकर यह परेशानी बन सकती है।
2. आपको अपनी सोशल लाइफ से दूर रखना
अगर पार्टनर आपको लंबे समय तक अपने दोस्तों से नहीं मिलाता या रिश्ते को सोशल मीडिया पर बिल्कुल टाइम नहीं देता, तो इसके कई कारण हो सकते हैं। वह प्रइवेसी पसंद कर सकता है, लेकिन अगर वजह साफ नहीं है तो इस पर बात करना बेहतर है।
3. कभी कोई सीरियस रिलेशनशिप न रहा हो
किसी का पहले रिलेशनशिप में न होना अपने आप में कोई समस्या नहीं है। लेकिन अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से commitment से बचता आया है या serious रिश्ते की बात आते ही पीछे हट जाता है, तो यह ध्यान देने वाली बात हो सकती है।
4. हर डिसएग्रिमेंट से बचना
हर बात पर आपका पार्टनर तुरंत “हां” कह देता है और कभी अपनी राय नहीं रखता? सुनने में यह बहुत अच्छा लग सकता है, लेकिन कई बार यह people-pleasing या conflict से डरने की आदत भी हो सकती है।
5. Ex के साथ जरूरत से ज्यादा क्लोजनेस
अपने ex के साथ अच्छे संबंध होना अपने आप में Red Flag नहीं है। बल्कि कई बार यह maturity दिखाता है। लेकिन अगर boundaries clear नहीं हैं और उनका रिश्ता आपको uncomfortable करता है, तो इसे लेकर खुलकर बात करना जरूरी है।
सबसे पहले पैनिक करने की जरूरत नहीं है। Pink Flag का मतलब यह नहीं कि आपका पार्टनर टॉक्सिक है या रिश्ता खत्म कर देना चाहिए।
इसके बजाय तीन चीजें करें-
यह भी पढ़ें- क्या है Gen Z इन्वेस्टिंग? कम उम्र में क्यों पैसे इन्वेस्ट कर रही यह जनरेशन…ऐसा करना फाइनेंशियल फ्रीडम या खतरा?