
लाइफस्टाइल डेस्क। यूनेस्को की संगीत नगरी ग्वालियर की धुन अब अफ्रीका तक गूंजेगी। मोरक्को के एसाउइरा शहर में 25 से 27 नवंबर तक यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क (UCCN) का वैश्विक सम्मेलन होगा। ग्वालियर भी इसमें हिस्सा लेगा।
UCCN सचिवालय ने इस सम्मेलन के लिए मध्य प्रदेश शासन को औपचारिक निमंत्रण भेजा है। देश के जिन आठ शहरों को यह न्योता मिला है, उनमें ग्वालियर मध्य प्रदेश का इकलौता शहर है।
इस बार सम्मेलन की थीम 'सांस्कृतिक नवाचार के माध्यम से एकीकृत सतत शहरी विकास' रखी गई है। सदस्य शहर अलग-अलग विषयों पर होने वाले सत्रों में अपनी पहल और परियोजनाएं रखेंगे। ये पहल संस्कृति पर आधारित विकास, रचनात्मक अर्थव्यवस्था और सांस्कृतिक नवाचार से जुड़ी होंगी।
सम्मेलन के दौरान क्रिएटिव सिटीज फेयर भी लगेगा। इसमें प्रदर्शनी के लिए बूथ बनाए जाएंगे और शोकेस स्टेज पर पांच-पांच मिनट की प्रस्तुतियां होंगी। ग्वालियर को यहां अपनी संगीत परंपरा, तानसेन और बैजू की विरासत और संगीत से जुड़ी पहलों को दुनिया के सामने रखने का मौका मिलेगा।
यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क में भारत के आठ शहर शामिल हैं। इनमें से हर शहर किसी खास क्षेत्र के लिए जाना जाता है-