डिजिटल डेस्क। 15 अगस्त 2025 को भारत अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2025) मनाने जा रहा है। यह दिन सिर्फ तिरंगा फहराने का नहीं, बल्कि देशभक्ति की भावना को शब्दों में पिरोकर अपने अपनों तक पहुंचाने का भी है।
अगर आप भी अपने दोस्तों, परिवार और सोशल मीडिया पर देशभक्ति का जज्बा जगाना चाहते हैं, तो यहां आपके लिए हैं टॉप 10 बेस्ट इंडिपेंडेंस डे शायरी और विशेज (Independence Day Shayari & Wishes In Hindi), जिन्हें आप व्हाट्सऐप, फेसबुक या इंस्टाग्राम पर शेयर कर सकते हैं।
1. लहराएगा तिरंगा अब सारे आसमान पर,
भारत का नाम होगा सबकी जुबान पर।
ऐसा होगा आज का दिन,
आओ मिलकर मनाएं स्वतंत्रता दिवस हम सभी मिलकर।
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!
2. न जरूरत है हमें किसी और पहचान की,
हमारे पास है सिर्फ एक पहचान- हम हिंदुस्तानी।
Happy Independence Day 2025!
3. देशभक्ति की भावना हर दिल में जगाएं,
आओ मिलकर स्वतंत्रता का पर्व मनाएं।
15 अगस्त की हार्दिक बधाई!
4. वो शमा अब भी जल रही है,
जिसे जलाया था शहीदों ने अपने लहू से।
जय हिंद, स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!
5. लिख रहा हूं मैं आजादी की गाथा,
जिसमें शहीदों का है लहू मिला।
Happy 79th Independence Day!
6. स्वतंत्रता का यह पर्व है महान,
भारत मां के वीरों को मेरा प्रणाम।
7. तिरंगे की शान में अपना सिर झुका देंगे,
देश के लिए हर बलिदान दे देंगे।
स्वतंत्रता दिवस मुबारक!
8. ना भूल पाएंगे वो बलिदान,
जिनके कारण आज आजाद है हिंदुस्तान।
9. भारत मां के वीर सपूतों, तुम्हें सलाम,
तुम्हारी वजह से है हमारा यह देश महान।
10. आओ मिलकर प्रतिज्ञा करें,
देश को आगे बढ़ाएंगे और हर मुश्किल में साथ निभाएंगे।
जय हिंद, वंदे मातरम्!