
लाइफस्टाइल डेस्क। अक्सर लोग मुंह की दुर्गंध (Bad Breath) की समस्या से परेशान रहते हैं। यह न केवल आत्मविश्वास को प्रभावित करती है, बल्कि दूसरों के सामने भी शर्मिंदगी का कारण बनती है। मुँह से बदबू आने की समस्या को हैलिटोसिस कहा जाता है।
इसके पीछे खानपान, मुंह की साफ-सफाई की कमी या स्वास्थ्य संबंधी कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं मुंह से आने वाली तेज बदबू के कारण और इसे दूर करने के घरेलू उपाय।
1. खराब ओरल हाइजीन - समय पर ब्रश न करना या दांतों के बीच फंसे खाने के कणों की सफाई न करने से बैक्टीरिया पैदा होते हैं।
2. खानपान - प्याज, लहसुन, मसालेदार और तैलीय भोजन बदबू को बढ़ा सकते हैं।
3. कम पानी पीना - शरीर में पानी की कमी से लार का उत्पादन घटता है, जिससे बदबू तेज हो जाती है।
4. पेट से जुड़ी समस्या - कब्ज, गैस या पाचन संबंधी दिक्कतें भी बदबू का कारण बनती हैं।
5. सिगरेट और तंबाकू का सेवन - धूम्रपान और तंबाकू से मुँह की गंध बढ़ जाती है।
1. दिन में दो बार ब्रश करें - सुबह और रात को सोने से पहले ब्रश करना जरूरी है।
2. टंग क्लीनर का इस्तेमाल करें - जीभ पर बैक्टीरिया जमते हैं, इसलिए रोज टंग क्लीनर से सफाई करें।
3. माउथवॉश का प्रयोग करें - हर्बल या मेडिकेटेड माउथवॉश से कुल्ला करने पर बदबू काफी हद तक कम हो जाती है।
4. पानी खूब पिएं - दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से मुंह में नमी बनी रहती है और बदबू कम होती है।
5. सौंफ और इलायची चबाएं - यह मुंह की बदबू को प्राकृतिक तरीके से दूर करने के साथ ताजगी भी देते हैं।
6. तंबाकू और धूम्रपान से बचें - ये आदतें न केवल बदबू बढ़ाती हैं बल्कि दांत और मसूड़ों को भी नुकसान पहुंचाती हैं।
7. डेंटल चेकअप कराएं - यदि बदबू लंबे समय तक बनी रहती है तो दांतों या मसूड़ों में संक्रमण हो सकता है। ऐसे में दंत चिकित्सक से सलाह लें।