लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय रेलवे की आधुनिक और तेज ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस यात्रियों को बेहतरीन कम्फर्ट और सुविधाओं के लिए जानी जाती है। टिकट बुकिंग के समय यात्रियों के सामने दो विकल्प आते हैं- EC (Executive Chair Car) और CC (Chair Car)। दोनों में यात्रा का अनुभव अलग है और चुनाव आपकी जरूरत व बजट पर निर्भर करता है।
चेयर कार (CC) : 3x2 सीटिंग अरेंजमेंट, एर्गोनोमिक सीटें, लेकिन लेग स्पेस सीमित। छोटी से मध्यम दूरी के लिए उपयुक्त।
एग्जीक्यूटिव चेयर कार (EC) : 2x2 सीटिंग, चौड़ी सीटें, ज्यादा लेगरूम, और रोटेटेबल सीट्स। लंबी यात्राओं या बिजनेस ट्रिप के लिए आदर्श।
CC का किराया किफायती होता है और बजट ट्रैवलर्स के लिए सही विकल्प है।
EC का किराया CC से लगभग 50-60% ज्यादा होता है, लेकिन इसमें अतिरिक्त सुविधाएं मिलती हैं।
दोनों क्लास में AC, चार्जिंग पोर्ट, इंफोटेनमेंट स्क्रीन और बायो-वैक्यूम टॉयलेट मिलते हैं।
EC एक्स्ट्रा फीचर्स : रोटेटेबल सीट्स, प्रीमियम मील ऑप्शन, शांत माहौल, कम भीड़ और बड़े स्टेशनों पर लाउंज एक्सेस।
CC में ज्यादा यात्री होते हैं, जिससे माहौल ज्यादा सोशल होता है।
EC में कम यात्री और ज्यादा प्राइवेसी होती है।
CC सीट्स ज्यादा होती हैं, लेकिन पॉपुलर रूट्स पर जल्दी भर सकती हैं।
EC में सीटें कम हैं, इसलिए प्रीमियम अनुभव चाहने वालों को समय से बुकिंग करनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें... PM Modi Speech: पीएम मोदी का 12वां लाल किला संबोधन... इंदिरा गांधी का टूटेगा रिकॉर्ड, जानें क्या होगा खास