पेशाब करते समय दर्द या जलन महससू होती है? जानिए इससे छुटकारा पाने के 5 असरदार तरीके
आमतौर पर पेशाब से जुड़ी समस्याओं को हम महिलाओं से जोड़कर देखते हैं। जबकि, पेशाब से जुड़ी समस्या पुरुष और महिला, दोनों को हो सकती है। पेशाब से जुड़ी समस्या कई कारणों से हो सकती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Publish Date: Sat, 05 Jul 2025 09:41:26 AM (IST)
Updated Date: Sat, 05 Jul 2025 09:56:42 AM (IST)
पेशाब के दौरान दर्द से छुटकारा पाने के उपाय।HighLights
- पेशाब के दौरान जलन से राहत पाने के घरेलू उपाय।
- हर बार पेशाब के बाद प्राइवेट पार्ट की सफाई करें।
- तीखा, मसालेदार या प्रिजर्व्ड फूड से परहेज करें।
डिजिटल डेस्क। कई लोगों को पेशाब करते समय जलन या चुभन महसूस होती है। इसे नजरअंदाज करना आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। यह समस्या सिर्फ महिलाओं की नहीं, पुरुषों को भी समान रूप से प्रभावित करती है। इसके पीछे यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI), ब्लैडर इंफेक्शन, यूरेथ्राइटिस, प्रोस्टेट ग्रंथि की सूजन और खराब लाइफस्टाइल जैसी कई वजहें हो सकती हैं।
इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए Only My Health ने शारदा अस्पताल के जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. अनुराग प्रसाद से बात की। डॉ. अनुराग बताते हैं कि यह समस्या छोटी लग सकती है, लेकिन इलाज में देरी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। आइए जानें पेशाब के दौरान दर्द (Peshab Me Dard Jalan) से राहत पाने के असरदार उपाय।
पेशाब के दौरान दर्द से राहत पाने के घरेलू उपाय (Home Remedies)
1. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
- पानी की कमी से यूरिन में जलन और दर्द बढ़ जाता है।
- रोजाना 8-10 गिलास पानी पिएं।
- पानी शरीर के टॉक्सिंस को बाहर निकालता है।
- इंफेक्शन के बैक्टीरिया को मूत्र के जरिए बाहर करता है।
- ब्लैडर साफ रहता है, जिससे दर्द में राहत मिलती है।
2. स्वच्छता पर दें खास ध्यान
- गंदे टॉयलेट या पब्लिक वॉशरूम में पेशाब करने से संक्रमण का खतरा बढ़ता है।
- हर बार पेशाब के बाद प्राइवेट पार्ट की सफाई करें।
- महिला और पुरुष दोनों के लिए जरूरी।
- पब्लिक टॉयलेट में सेनेटाइजर स्प्रे या टॉयलेट सीट कवर का इस्तेमाल करें।
3. पेशाब रोकने की आदत छोड़ें
- बार-बार पेशाब करने से संक्रमण का खतरा घटता है।
- पेशाब रोकने से बैक्टीरिया बढ़ते हैं और जलन बढ़ सकती है।
- पानी ज्यादा पीने से मूत्र बार-बार आता है, जो शरीर के लिए फायदेमंद है।
4. भोजन में बदलाव करें
- तीखा, मसालेदार या प्रिजर्व्ड फूड से परहेज करें।
- हल्का, सादा और फाइबर युक्त खाना अपनाएं।
- ज्यादा मिर्च और तेल वाले भोजन से पेशाब में जलन बढ़ सकती है।
- दही, नारियल पानी, खीरा आदि का सेवन करें, ये मूत्र मार्ग को ठंडक देते हैं।
5. डॉक्टर से जरूर मिलें
- पेशाब में दर्द का कारण कभी-कभी किडनी, ब्लैडर या प्रोस्टेट से जुड़ी बीमारियां भी हो सकती हैं।
- सही डायग्नोसिस और दवा से जल्दी राहत मिलती है।
- UTI, स्टोन या अन्य संक्रमण की जांच डॉक्टर द्वारा करवाई जानी चाहिए।
- इलाज में देरी ना करें, वरना यह संक्रमण पूरे यूरिन सिस्टम में फैल सकता है।
यह भी पढ़ें: धूप नहीं ली तो बढ़ेगा बीमारियों का खतरा, Vitamin-D की कमी पर शरीर देता है ये 5 संकेत