• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • लाइफस्टाइल

Indore Food: दो देशों का स्वाद एक साथ, एक चटपटा तो दूसरा खट्टा-मीठा, इंदौर में ही मिल सकता है ऐसा जायका

Indore Fusion Food: उबले आलू, कॉर्नफ्लोर से बनी 10 इंच लंबी फ्राइज पर टोमैटो, मिंट, पेरीपेरी मेयोनीज, तंदूरी मेयोनीज, चीज-गार्लिक सॉस डाली जाती है।

By Harshal RathoreEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 20 Jun 2026 09:51:18 AM (IST)Updated Date: Sat, 20 Jun 2026 09:58:19 AM (IST)
Indore Food: दो देशों का स्वाद एक साथ, एक चटपटा तो दूसरा खट्टा-मीठा, इंदौर में ही मिल सकता है ऐसा जायका
केरी पना के साथ जापानी लांग फ्राइज। आशमी परमार और मानसी पांडे।

HighLights

  1. नानी की रेसिपी से बना खट्टा-मीठा पना, गर्म चटपटे फ्राइज के साथ फ्यूजन कॉम्बो बन गया है
  2. सोशल मीडिया से सीखकर मशीन मंगवाई और युवाओं का दिल जीत लिया
  3. आशमी परमार और मानसी पांडे ने नौकरी छोड़ स्कीम-78 के छोटा सराफा में स्टॉल लगाया

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। खानपान की दुनिया में होने वाली प्रयोगधर्मिता का इंदौर-सा सानी कोई नहीं। यह वह शहर है जहां दाल-बाफले को जितना पसंद किया जाता है तो पिज्जा-बर्गर की भी उतनी ही मांग रहती है। चाट के ठेलों से लेकर पांच सितारा होटल के बुफे तक स्वाद के शौकीनों की भीड़ देखी जा सकती है। यहां सराफा, 56 दुकान पर अगर विविध व्यंजन मिलते हैं तो फूड फेस्टिवल की भी कमी नहीं।

खानपान की इन्हीं विविधताओं के बीच एक और नाम इन दिनों युवाओं की जुबां पर है और वह है ‘जापानी लांग फ्राइज’। पाश्चात्य की इस डिश को और भी खास बना रहा है देसी पेय ‘केरी का पना’। सुनने में जरूर अटपटा लगता है कि जापानी डिश के साथ भारत के केरी के पने का तालमेल लेकिन स्वाद में यह अलहदा ही है और इसे शहर की दो युवतियां परोस रही हैं।


स्वाद के शौकीनों की नगरी है इंदौर

बीबीए कर चुकी आशमी परमार और मानसी पांडे ने कुछ दिन नौकरी की लेकिन लगा कि संतुष्टि नौकरी में नहीं अपना कुछ कार्य करने में है। चूंकि खानपान का शौक था और इंदौर यूं भी स्वाद के शौकीनों की नगरी है इसलिए इन्होंने जायके को ही कार्यक्षेत्र के रूप में चुना। शहर को कुछ अलग देने के लिए ‘जापानी लांग फ्राइज’ बनाना शुरू किया।

स्कीम-78 स्थित बने छोटा सराफा में इन्होंने अपने सपनों की गाड़ी लगाई और विदेशी व्यंजन को खिलाना शुरू किया। आशमी बताती हैं कि इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी जुटाई, उसे बनाना सीखा और विशेष मशीन मंगवाई। उबले आलू को मैश करके उसमें कार्नफ्लोर व नमक डाला जाता है और मशीन की मदद से फ्राइज बनाए जाते हैं।

चीज सास आदि का होता है उपयोग

यह फ्राइज करीब 10 इंच के होते हैं। इसलिए इन्हें लांग फ्राइज कहा जाता है। इसे तलकर उस पर अलग-अलग तरह की सास और मसाले डाले जाते हैं। जिसकी जैसी पसंद वैसी सास और उसके अनुरूप ही मसाला डलता है। वर्तमान में टमेटो सास, मिंट सास, पेरीपेरी मेयोनीज, पिंक मेयोनीज, तंदूरी मेयोनीज, चीज सास, गार्लिक चीज सास आदि का उपयोग किया जाता है।

केरी का पना भी

जो सास डाली जाती है उसके अनुरूप उस पर मसाले डाले जाते हैं, जिसमें प्रमुख रूप से गार्लिक, पेरी पेरी, ओरिगैनो, ब्लैक पेपर आदि शामिल हैं। कुल मिलाकर जिसे जितना चटपटा चाहिए उसके लिए इसे वैसा ही बना दिया जाता है।

इसके साथ कुछ अलग देने के लिए नानी द्वारा बनाए जाने वाली रेसिपी को अपनाते हुए केरी पना देना शुरू किया। गर्म और चटपटे जापानी लांग फ्राइज के साथ खट्टा-मीठा केरी का पना एक बेहतर काम्बिनेशन के रूप में पसंद किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : रोमांच से भरा सफर और कट्ठीवाड़ा के खास आम, मानसून आते ही यहां बहने लगते हैं झरने