• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • लाइफस्टाइल

पत्रकारिता आकर्षक और संभावनाओं से भरपूर करियर विकल्प, जबलपुर के युवाओं में बढ़ा आकर्षण

समाचार पत्र, टीवी चैनल, रेडियो, वेब पोर्टल, सोशल मीडिया और डिजिटल कंटेंट प्लेटफार्म के विस्तार ने पत्रकारिता के क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा किए...और पढ़ें

By Deepti MuleyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 15 Jun 2026 11:02:02 AM (IST)Updated Date: Mon, 15 Jun 2026 11:02:34 AM (IST)
पत्रकारिता आकर्षक और संभावनाओं से भरपूर करियर विकल्प, जबलपुर के युवाओं में बढ़ा आकर्षण
अब केवल रिपोर्टिंग तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि यह मल्टीमीडिया कम्युनिकेशन का व्यापक क्षेत्र बन चुकी है। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. रादुवि सहित निजी संस्थानों में उपलब्ध हैं विभिन्न कोर्स
  2. 12वीं से लेकर स्नातक के बाद तक प्रवेश के अवसर
  3. मास कम्युनिकेशन के पाठ्यक्रमों की ओर रुख कर रहे हैं

दीप्ति मुले, नईदुनिया जबलपुर। डिजिटल युग में सूचना और संचार के बढ़ते महत्व के साथ पत्रकारिता (जर्नलिज्म) युवाओं के लिए एक आकर्षक और संभावनाओं से भरपूर करियर विकल्प बनकर उभरी है। हर वर्ष बड़ी संख्या में विद्यार्थी पत्रकारिता और जनसंचार (मास कम्युनिकेशन) के पाठ्यक्रमों की ओर रुख कर रहे हैं।

विधाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (रादुवि) सहित कई निजी शैक्षणिक संस्थानों में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को रिपोर्टिंग, एंकरिंग, संपादन, डिजिटल मीडिया, विज्ञापन, जनसंपर्क और मीडिया प्रबंधन जैसी विधाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है।


कई क्षेत्रों में रोजगार के अवसर

विषय विशेषज्ञ रादुवि पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष डा धीरेंद्र पाठक ने कहा कि पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद युवाओं के लिए समाचार पत्र, टीवी न्यूज चैनल, रेडियो स्टेशन, डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म, न्यूज पोर्टल, जनसंपर्क एजेंसियां, विज्ञापन कंपनियां, कार्पोरेट कम्युनिकेशन विभाग और सरकारी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं।

मल्टीमीडिया कम्युनिकेशन का व्यापक क्षेत्र बन चुकी

साथ ही कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट, वीडियो प्रोडक्शन, पाडकास्टिंग, ब्लागिंग और यूट्यूब जैसे क्षेत्रों में भी करियर बनाया जा सकता है। डिजिटल मीडिया के विस्तार के कारण पत्रकारिता अब केवल रिपोर्टिंग तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि यह मल्टीमीडिया कम्युनिकेशन का व्यापक क्षेत्र बन चुकी है।

मीडिया प्रोफेशनल्स की मांग और बढ़ेगी

डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय भाषाओं के विस्तार के कारण आने वाले वर्षों में प्रशिक्षित पत्रकारों, कंटेंट क्रिएटर्स और मीडिया प्रोफेशनल्स की मांग और बढ़ेगी। ऐसे में पत्रकारिता एवं जनसंचार के पाठ्यक्रम युवाओं को रोजगार के साथ-साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का अवसर भी प्रदान कर रहे हैं।

ये कोर्स है उपलब्ध

  • बीजेसी (जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन)
  • बीजेएमसी (बैचलर आफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन)
  • पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म
  • एमए (मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता)
  • डिप्लोमा इन इलेक्ट्रानिक मीडिया
  • डिजिटल मीडिया एवं न्यू मीडिया कोर्स
  • विज्ञापन एवं जनसंपर्क पाठ्यक्रम
  • प्रवेश के लिए पात्रता
  • स्नातक स्तर (यूजी)

सामान्यतः 45 से 50 प्रतिशत अंक अपेक्षित

बीजेएमसी या पत्रकारिता से संबंधित स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अधिकांश संस्थानों में किसी भी संकाय (कला, विज्ञान या वाणिज्य) के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। न्यूनतम अंक की शर्त संस्थान के अनुसार भिन्न हो सकती है, सामान्यतः 45 से 50 प्रतिशत अंक अपेक्षित होते हैं।

स्नातकोत्तर स्तर (पीजी)

एमए पत्रकारिता एवं जनसंचार या पीजी डिप्लोमा के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएशन) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। कई संस्थानों में किसी भी विषय से स्नातक विद्यार्थी प्रवेश के पात्र होते हैं।

डिप्लोमा कोर्स

कुछ डिप्लोमा पाठ्यक्रम 12वीं के बाद तथा कुछ स्नातक के बाद किए जा सकते हैं। पाठ्यक्रम की अवधि छह माह से एक वर्ष तक हो सकती है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में नर्मदा के प्रतिबंधित क्षेत्र में नहाने गए पांच दोस्त भंवर में डूबे, मौत भी नहीं कर सकी दूर