
लाइफस्टाइल डेस्क। किडनी हमारे शरीर का एक बेहद महत्वपूर्ण अंग है, जो खून को फिल्टर करने और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का काम करता है। अगर, किडनी सही तरीके से काम न करे, तो इसका असर शरीर के कई हिस्सों पर दिखाई देने लगता है।
खासतौर पर आंखों में होने वाले कुछ बदलाव किडनी डैमेज के शुरुआती संकेत हो सकते हैं। इन लक्षणों को नजरअंदाज करना आगे चलकर गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते डॉक्टर से सलाह ली जाए।
किडनी खराब होने पर खून में यूरिया और अन्य टॉक्सिन्स की मात्रा बढ़ जाती है। शरीर से बाहर न निकल पाने पर यह यूरिमिक प्रुरिटस नामक स्थिति पैदा करता है, जिसमें त्वचा और आंखों में तेज खुजली महसूस होती है। लगातार लालपन, जलन और खुजली किडनी संबंधी समस्या की ओर इशारा कर सकती है।
किडनी असफलता के कारण ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। हाई बीपी की वजह से आंखों की नसों पर दबाव बनता है और रेटिना को नुकसान पहुंच सकता है। इस स्थिति को रेटिनोपैथी कहा जाता है, जिसके चलते धुंधला दिखाई देने लगता है। अचानक विजन में बदलाव होना भी खतरे का संकेत है।