तेज डीजे की आवाज से दिल और कान दोनों पर पड़ सकता है असर
डीजे या बड़े साउंड बाक्स के बिल्कुल सामने खड़े होने से बचना चाहिए। स्पीकर से पर्याप्त दूरी रखें और लगातार तेज आवाज के बीच रहने के बजाय बीच-बीच में शां...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 22 Sep 2026 12:39:00 PM (IST)Updated Date: Tue, 22 Sep 2026 12:45:29 PM (IST)

लाइफस्टाइल डेस्क। शादी, धार्मिक आयोजन और पार्टियों में तेज आवाज में डीजे बजाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अत्यधिक शोर से शरीर में तनाव बढ़ता है, जिससे रक्तचाप और हृदय गति बढ़ सकती है। बुजुर्गों और हृदय रोगियों में इससे परेशानी बढ़ने का खतरा रहता है।
लगातार तेज आवाज सुनने से कानों की सुनने की क्षमता प्रभावित हो सकती है और लंबे समय में स्थायी श्रवण हानि भी हो सकती है।
तेज शोर के कारण सिरदर्द, चक्कर, घबराहट, मानसिक तनाव और नींद में खलल जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
![naidunia_image]()
डीजे या बड़े साउंड बाक्स के बिल्कुल सामने खड़े होने से बचना चाहिए। स्पीकर से पर्याप्त दूरी रखें और लगातार तेज आवाज के बीच रहने के बजाय बीच-बीच में शांत स्थान पर जाएं।
Dr. रमेश बडवे , वरिष्ठ सर्जन का कहना है कि बच्चों और बुजुर्गों को तेज आवाज से विशेष रूप से दूर रखना चाहिए। आयोजकों को भी ध्वनि का स्तर नियंत्रित रखना चाहिए। रात 10 बजे के बाद सार्वजनिक स्थानों पर तेज आवाज में डीजे बजाने पर कानूनी प्रतिबंध है।