घर और ऑफिस में सर्दी जुकाम पीड़ित से थोड़ी दूरी बनाकर रखें, हाथ मिलाने से बचें
अगर घर में या ऑफिस में किसी को सर्दी जुखाम हो तो ऐसे व्यक्ति से थोड़ी दूरी बनाके रखनी चाहिए एवं सर्दी जुखाम से पीड़ित व्यक्ति से हाथ नहीं मिलाना चाहिए और कोई भी चीज चाहे वह मोबाइल हो या अन्य कोई भी वस्तु का आदान-प्रदान करने से बचना चाहिए।
Publish Date: Fri, 04 Sep 2026 10:44:47 AM (IST)Updated Date: Fri, 04 Sep 2026 10:50:12 AM (IST)
सर्दी जुकामHighLights
- इस समय अपनी दवाइयां समय पर और नियमित रूप से लेनी चाहिए।
- साथ ही मधुमेह को अच्छे तरीके से कंट्रोल में रखने की कोशिश करें।
- शरीर की जरूरत के हिसाब से शरीर को जरूरी विटामिंस मिल सकें।
लाइफस्टाइल डेस्क। यह मौसम वर्षा ऋतु का है इस मौसम में वातावरण के तापमान में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है । इस तापमान में परिवर्तन होने के कारण लोगों को सर्दी खांसी हो रही है इसलिए इस मौसम में हमें अपने स्वास्थ पर विशेष ध्यान देना चाहिए। विशेषकर वे लोग जिन्हें पहले से ही मधुमेह, हृदय रोग और दमा श्वास रोग इनमें से काेई बीमारियां हो। ऐसे लोगों पर सर्दी खासी का प्रकोप ज्यादा हो सकता है और वह लंबा भी चल सकता है।
अगर घर में या ऑफिस में किसी को सर्दी जुखाम हो तो ऐसे व्यक्ति से थोड़ी दूरी बनाके रखनी चाहिए एवं सर्दी जुखाम से पीड़ित व्यक्ति से हाथ नहीं मिलाना चाहिए और कोई भी चीज चाहे वह मोबाइल हो या अन्य कोई भी वस्तु का आदान-प्रदान करने से बचना चाहिए।
![naidunia_image]()
भरपूर मात्रा में पानी लें
- इस समय अपनी दवाइयां समय पर और नियमित रूप से लेनी चाहिए।
- इस साथ ही आप मधुमेह को अच्छे तरीके से कंट्रोल में रखने की कोशिश करें।
- इसे कंट्रोल करने के लिए आपको नियमित रूप से कसरत और व्यायाम प्रतिदिन करना बहुत जरूरी है।
- हमें रोजाना भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए।
- शरीर की जरूरत के हिसाब से शरीर को जरूरी विटामिंस मिल सकें।
- इस ओर भी ध्यान देना बहुत आवश्यक है।
![naidunia_image]()
मास्क का उपयोग करें
सर्दी खांसी होने पर हमें सीधे चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए और उसका उपचार कराना चाहिए और मास्क का उपयोग करना चाहिए, जिससे यह रोग अन्य लोगों में न फैले । याद रहे यह बीमारी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति पर बहुत तेजी से फैलती है इसलिए हमें इस बीमारी से अपने साथ- साथ दूसरे व्यक्ति की भी सुरक्षा करनी चाहिए। हमेंशा स्वस्थ रहें मस्त रहें