• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • लाइफस्टाइल

Mother's Day 2026: मदर्स डे अपनी मां को महसूस कराएं खास, इन खूबसूरत संदेशों के साथ कहें 'थैंक्यू'

दुनिया में 'मां' वह शब्द है जिसमें पूरी कायनात सिमटी हुई है। एक बच्चे के लिए उसकी माँ सिर्फ एक अभिभावक नहीं, बल्कि उसकी पहली गुरु, रक्षक और सबसे अच्छी...और पढ़ें

By Dheeraj BelwalEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 09 May 2026 05:27:52 PM (IST)Updated Date: Sat, 09 May 2026 05:27:52 PM (IST)
Mother's Day 2026: मदर्स डे अपनी मां को महसूस कराएं खास, इन खूबसूरत संदेशों के साथ कहें 'थैंक्यू'
मां के लिए बेस्ट विशेज और व्हाट्सएप स्टेटस। (AI से जेनरेट की गई इमेज)

HighLights

  1. इस मदर्स डे पर अपनी मां को भेजें ये खास संदेश
  2. उनके बलिदान और निस्वार्थ प्रेम को करें सलाम
  3. मां के लिए बेस्ट विशेज और व्हाट्सएप स्टेटस

लाइफस्टाइल डेस्क। दुनिया में 'मां' वह शब्द है जिसमें पूरी कायनात सिमटी हुई है। एक बच्चे के लिए उसकी माँ सिर्फ एक अभिभावक नहीं, बल्कि उसकी पहली गुरु, रक्षक और सबसे अच्छी दोस्त होती है। मां के इसी निस्वार्थ योगदान, असीम धैर्य और बिना शर्त प्यार के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे (Mother’s Day) मनाया जाता है।

इस साल यह खास अवसर 10 मई को पड़ रहा है। यह दिन कैलेंडर की एक तारीख मात्र नहीं है, बल्कि उन भावनाओं का उत्सव है जो हमें अपनी जड़ों से जोड़ती हैं।

इस मदर्स डे उन्हें दें 'सुकून' का तोहफा

अक्सर मां घर के कामों और अपनों की देखभाल में इतनी मशरूफ रहती हैं कि वे खुद के लिए समय निकालना भूल जाती हैं। इस रविवार आप उनके लिए कुछ ऐसा प्लान कर सकते हैं जो उनके दिल को छू जाए:


  • रिलैक्सेशन डे: कोशिश करें कि इस दिन घर के सभी कामों से उन्हें छुट्टी दें। उन्हें उनकी पसंद की कोई किताब पढ़ने दें या बस आराम करने का मौका दें।
  • सरप्राइज प्लान: आप उनके लिए घर पर उनकी पसंद का खाना बना सकते हैं या उन्हें किसी छोटी आउटिंग पर ले जा सकते हैं।
  • भावुक उपहार: कोई महंगा तोहफा देने के बजाय हाथ से बना कार्ड या पुरानी यादों का कोई फोटो एल्बम उन्हें कहीं ज्यादा खुशी दे सकता है।

प्यार भरे संदेशों से करें दिन की शुरुआत

किसी भी उपहार से पहले आपके शब्द मां के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। यहां कुछ चुनिंदा विशेज (Wishes) हैं जिन्हें भेजकर आप अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं:

1. हर रिश्ते में मिलावट देखी

कच्चे रंगों की सजावट देखी

लेकिन सालों साल देखा है मां को

उसके चेहरे पर ना कभी थकावट देखी

न ममता में कभी मिलावट देखी।

Happy Mother’s Day 2024

2. हर इंसान की जिंदगी में वह सबसे खास होती है,

दूर होते हुए भी वह दिल के पास होती है।

जिनके सामने मौत भी सिर झुका दे,

वह और कोई नहीं मां होती है।

Happy Mother’s Day 2024

3. जिंदगी‬ की पहली टीचर ‬होती है ‎मां‬

जिंदगी की पहली दोस्त होती है‬ मां

जिंदगी‬ भी मां ‎क्योंकि‬‎

जिंदगी देने वाली भी होती है मां।

Happy Mother’s Day 2024

4. किसी ने हमसे पूछा स्वर्ग कहां है

हमने भी मुस्कुराते हुए कह दिया

जिसके घर में मां है, वह जगह ही स्वर्ग है।

Mother’s Day 2024 की शुभकामनाएं!

5. वह मां ही है जिसके रहते जिंदगी में कोई गम नहीं है

दुनिया साथ दे या न दे

मां का प्यार कभी कम नहीं होता।

Happy Mother’s Day 2024

6. मां के बिना ज़िंदगी वीरान होती है,

तन्हा सफर में हर राह सुनसान होती है।

जिंदगी में मां का होना जरूरी है,

मां की दुआओं से ही हर मुश्किल आसान होती है।

Happy Mother’s Day 2024

7. मां तो जन्नत का फूल है,

प्यार करना उसका उसूल है

दुनिया की मोहब्बत फिजूल है

मां की हर दुआ कुबूल है

मां को नाराज करना इंसान तेरी भूल है

मां के कदमों की मिट्टी, जन्नत की धूल है

Happy Mother’s Day 2024

8. दास्तान मेरे लाड-प्यार की बस,

एक हस्ती के इर्द-गिर्द घूमती है

प्यार जन्नत से इसलिए है मुझे,

क्योंकि ये भी मेरी मां के कदम चूमती है।

Happy Mother’s Day 2024

9. रुके तो चांद जैसी

चले तो हवांओं जैसी

मां ही है इस दुनिया में भगवान जैसी

Happy Mother’s Day 2024

10. मां का रिश्ता दुनिया के सभी रिश्ते से है बेहद खास

मां कितनी भी दूर रहे लेकिन हरदम रहती है दिल के पास

मां को होती है अपने बच्चों के हर सुख-दुख की खबर

मां के साए में ही गुजरे सारी उम्र, बस यही दुआ करते हैं हम।

Happy Mother's Day 2024