• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • लाइफस्टाइल

मुंह में पानी ला देगी भोपाल के न्यू मार्केट की ये कुरकुरी टिक्का चाट, पिछले 10 सालों से जीत रही सभी का दिल

भोपाल के न्यू मार्केट स्थित रंग महल चौराहे पर पिछले कई सालों से एक चाट दुकान अपने खास देसी स्वाद के कारण लोगों के बीच लोकप्रिय बना हुआ है। यहां मिलने वाली टिक्का चाट का स्वाद गजब है।

By naman MishraEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sat, 30 May 2026 01:30:46 PM (IST)Updated Date: Sat, 30 May 2026 01:44:57 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
मुंह में पानी ला देगी भोपाल के न्यू मार्केट की ये कुरकुरी टिक्का चाट, पिछले 10 सालों से जीत रही सभी का दिल
भोपाल के न्यू मार्केट की मशहूर टिक्का चाट का हर कोई दीवाना

HighLights

  1. भोपाल के न्यू मार्केट की मशहूर टिक्का चाट का हर कोई दीवाना
  2. यह चाट भोपालियों की पहली पसंद बनकर उभरी है
  3. इसने 10 साल से बरकरार रखा है अपना खास देसी स्वाद

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी भोपाल के न्यू मार्केट स्थित रंग महल चौराहे पर पिछले कई वर्षों से एक चाट दुकान अपने खास देसी स्वाद के कारण लोगों के बीच लोकप्रिय बना हुआ है। यहां मिलने वाली टिक्का चाट का स्वाद ऐसा है, जो बच्चों से लेकर युवाओं और परिवारों तक सभी को अपनी ओर आकर्षित करता है। शाम होते ही दुकान पर लोगों की भीड़ लगना शुरू हो जाती है और चटपटी चाट का स्वाद लेने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार करते दिखाई देते हैं।

इस दुकान को संचालित करने वाले देवेंद्र सिंह बघेल पिछले दस वर्षों से अपने हाथों के स्वाद से लोगों का दिल जीत रहे हैं। उनका कहना है कि स्वादिष्ट चाट की पहचान केवल मसालों से नहीं, बल्कि ताजी सामग्री और सही संतुलन से बनती है। यही कारण है कि वे रोजाना ताजे आलू, दही, हरी सब्जियां और मसालों का इस्तेमाल करते हैं, ताकि ग्राहकों को हर दिन एक जैसा स्वाद मिल सके। टिक्का चाट बनाने की प्रक्रिया भी काफी खास है।


सबसे पहले उबले हुए आलू को मैश कर उसमें हरी मिर्च, धनिया, नमक, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और थोड़ा बेसन मिलाया जाता है। इसके बाद गोल टिक्के तैयार कर उन्हें तवे पर धीमी आंच में सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंका जाता है। तैयार टिक्कों को प्लेट में तोड़कर उन पर खट्टी-मीठी इमली की चटनी और हरी धनिया-पुदीना की तीखी चटनी डाली जाती है।

फिर फेंटी हुई दही की परत चाट को मुलायम स्वाद देती है। ऊपर से बारीक कटी प्याज, टमाटर, हरी धनिया और कुरकुरी सेव डालकर चाट को सजाया जाता है। अंत में चाट मसाला, काला नमक और भुना जीरा पाउडर छिड़ककर इसे परोसा जाता है। स्वाद और ताजगी का यही मेल इस दुकान को न्यू मार्केट आने वाले लोगों की पसंद बना चुका है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।