• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • लाइफस्टाइल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raksha Bandhan 2025: घर की इन सस्ती चीजों से बनाएं राखी, यहां देखें आसान क्रिएटिव मेकिंग आइडियाज

Home Made Rakhi Ideas: अगर आप भी इस रक्षाबंधन पर घर पर सुंदर और यूनिक राखी बनाना चाहती हैं, तो यहां दिए गए आसान और क्रिएटिव आइडियाज आपके लिए मददगार सा...और पढ़ें

By Himadri Singh HadaEdited By: Himadri Singh Hada
Publish Date: Fri, 08 Aug 2025 03:10:26 PM (IST)Updated Date: Fri, 08 Aug 2025 03:11:54 PM (IST)
Raksha Bandhan 2025: घर की इन सस्ती चीजों से बनाएं राखी, यहां देखें आसान क्रिएटिव मेकिंग आइडियाज
घर की इन सस्ती चीजों से बनाएं राखी।

डिजिटल डेस्क। रक्षाबंधन भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करने वाला एक विशेष त्यौहार है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसके लंबे जीवन और खुशियों की कामना करती हैं और भाई बहनों को उपहार देकर उनका सम्मान करते हैं। बाजार में भले ही कई तरह की डिजाइनर राखियां मिलती हैं, लेकिन अपने हाथों से बनाई हुई राखी की बात ही कुछ और होती है। इसमें प्यार, मेहनत और एक पर्सनल टच झलकता है।

अगर आप भी इस रक्षाबंधन पर घर पर सुंदर और यूनिक राखी बनाना चाहती हैं, तो यहां दिए गए आसान और क्रिएटिव आइडियाज आपके लिए मददगार साबित होंगे।

रक्षाबंधन पर घर पर ऐसे बनाएं राखी

1. बीड्स वाली राखी

सामग्री: रंग-बिरंगे मोती, रेशमी धागा, ग्लू, कैंची।

कैसे बनाएं: रेशमी धागे को मनचाहे साइज में काटें। बीच में बड़े बीड्स और किनारों पर छोटे बीड्स पिरोएं। ग्लू से अच्छी तरह फिक्स कर दें।

2. फेल्ट फैब्रिक राखी

सामग्री: रंगीन फेल्ट फैब्रिक, धागा, सजावट के लिए बटन या स्टोन।

कैसे बनाएं: फेल्ट फैब्रिक को गोल या फूल के आकार में काटें। बीच में बटन या स्टोन चिपकाएं। पीछे धागा लगाकर फिक्स कर दें।

3. क्विलिंग पेपर राखी

सामग्री: क्विलिंग स्ट्रिप्स, क्विलिंग टूल, ग्लू, धागा।

कैसे बनाएं: क्विलिंग स्ट्रिप्स को रोल करके डिजाइन बनाएं। बीच में कोई मोती या स्टोन लगाएं। पीछे धागा चिपकाएं।

4. ड्राई फ्रूट राखी

सामग्री: बादाम, पिस्ता, काजू, गोंद, रेशमी धागा।

कैसे बनाएं: धागे के बीच में ड्राई फ्रूट्स को सजाकर चिपकाएं। हल्के से वार्निश लगाकर चमक बढ़ा सकते हैं।

5. फोटो राखी

सामग्री: छोटा फोटो प्रिंट, लैमिनेशन शीट, सजावटी स्टोन, धागा।

कैसे बनाएं: फोटो को लैमिनेट करके बीच में लगाएं, चारों तरफ स्टोन से सजाएं और धागा फिक्स करें।

DIY राखी बनाने के फायदे

बाजार से महंगी राखी खरीदने की जरूरत नहीं।

आपके हाथों का प्यार भाई को खास महसूस कराता है।

अपने डिजाइन और आइडियाज को प्रयोग करने का मौका।