
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर हमें महसूस होता है कि कोई व्यक्ति हमारे सामने तो बहुत मीठा बोलता है, लेकिन उसकी आंखों या व्यवहार में हमारे लिए सच्ची खुशी नहीं दिखती। जलन एक ऐसी मानवीय भावना है जिसे लोग छिपाने की पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन इंसान का बर्ताव उसके मन का आईना होता है। यदि आप बारीकी से गौर करें, तो इन 5 संकेतों के जरिए आप उनकी असलियत पहचान सकते हैं।
जलने वाले लोग कभी भी सच्चे मन से आपकी सराहना नहीं कर पाते। उनकी तारीफ में अक्सर एक कड़वा ताना या
नकारात्मकता छिपी होती है।
उदाहरण: "बधाई हो, नई कार ले ली! वैसे ये मॉडल थोड़ा पुराना नहीं हो गया?" उनकी ऐसी बातें आपको खुशी देने के बजाय असहज कर देती हैं।
जब आप अपनी मेहनत से कुछ बड़ा हासिल करते हैं, तो ईर्ष्यालु व्यक्ति आपकी मेहनत और टैलेंट को पूरी तरह नजरअंदाज कर देता है। उनके लिए आपकी हर उपलब्धि बस एक 'इत्तेफाक' या 'अच्छी किस्मत' का नतीजा होती है। वे कभी स्वीकार नहीं करेंगे कि आपने इसके लिए संघर्ष किया है।

नकल करना ईर्ष्या का सबसे बड़ा प्रमाण है। ऐसे लोग आपसे मुकाबला करने की होड़ में आपके कपड़े पहनने के ढंग, बात करने के अंदाज या आपकी लाइफस्टाइल को कॉपी करने लगते हैं। वे असल में आपकी तरह बनना चाहते हैं, ताकि दुनिया को दिखा सकें कि वे आपसे बेहतर हैं।
ईर्ष्यालु व्यक्ति की सबसे बड़ी पहचान यह है कि वह आपकी हार या मुश्किल वक्त में सुकून महसूस करता है। वे आपके सामने झूठी हमदर्दी का दिखावा तो करेंगे, लेकिन उनके हाव-भाव (Body Language) उनकी खुशी बयान कर देते हैं। आपकी कोई भी छोटी सी गलती उनके लिए मानसिक शांति का कारण बनती है।
मुंह पर मीठा बोलने वाले ये लोग आपकी अनुपस्थिति में आपकी कमियां निकालते हैं। वे अक्सर आपके दोस्तों या सहकर्मियों के बीच आपके बारे में अफवाहें फैलाते हैं या आपकी छवि खराब करने के लिए छोटी बातों का बतंगड़ बनाते हैं।
यह भी पढ़ें- ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर क्यों होता है 'X' का निशान, क्या है इसका मतलब? पढ़ें दिलचस्प वजह