दिन में तेज धूप और रात में ठंडक बढ़ा रही बीमारियां, इस मौसम में क्या करें और क्या न करें
बारिश होते ही तापमान में अचानक पांच से छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ जाती है और ठंडक का अहसास होने लगता है, वहीं धूप निकलते ही तापमान में उतनी ही तेज...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 08 Sep 2026 05:19:56 PM (IST)Updated Date: Tue, 08 Sep 2026 05:34:21 PM (IST)
बदलते मौसम में बढ़ रहीं बीमारियां।HighLights
- पीने के पानी की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।
- संभव हो तो पानी उबालकर ठंडा करके पीएं।
- ताकि जल-जनित बीमारियों से बचाव हो सके।
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। अंचल में मौसम के लगातार बदलते मिजाज ने आमजन के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालना शुरू कर दिया है। मानसून के इस दौर में मौसम में अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। बारिश होते ही तापमान में अचानक पांच से छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ जाती है।
ठंडक का अहसास होने लगता है, वहीं धूप निकलते ही तापमान में उतनी ही तेजी से बढ़ोतरी हो जाती है, जिससे तेज उमस और गर्मी परेशान करने लगती है।
मौसम के इस हाट एंड कोल्ड मिजाज को स्वास्थ्य विशेषज्ञ शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र के लिए सबसे खतरनाक मान रहे हैं। जरा सी लापरवाही लोगों को अस्पपतालों तक पहुंचा रही है।
![naidunia_image]()
अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या
तापमान में आ रहे इस उतार-चढ़ाव के कारण जयारोग्य अस्पताल और जिला अस्पताल मुरार की ओपीडी में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। इनमें सबसे अधिक संख्या बच्चों और बुजुर्गों की है। इस मौसम में मुख्य रूप से वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम, गले में इंफेक्शन, टाइफाइड और पेट से संबंधित बीमारियों के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं।
स्वास्थ्य संबंधी मुख्य खतरे
- वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन: तापमान में बार-बार परिवर्तन होने से बैक्टीरिया और वायरस तेजी से पनपते हैं, जिससे शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर पड़ता है और व्यक्ति आसानी से संक्रमण की चपेट में आ जाता है।
- खान-पान से जुड़ी बीमारियां: इस मौसम में नमी के कारण भोजन जल्दी खराब होता है। दूषित पानी और बाहर का खुला खाना खाने से उल्टी, दस्त और फूड पाइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है।
- मच्छर जनित रोग: जलभराव और नमी के कारण डेंगू और मलेरिया फैलाने वाले मच्छरों की तादाद बढ़ रही है, जिससे सतर्क रहने की अत्यंत आवश्यकता है।
![naidunia_image]()
इस मौसम में क्या करें और क्या न करें
रिटायर सिविल सर्जन व मेडिसिन विशेषज्ञ Dr. नागेंद्र ऋषिश्वर ने इस बदलते मौसम के दौरान स्वस्थ्य रहने के लिए लोगों को कुछ टिप्स दिए हैं। इनका पालन करने से कुछ हद तक हम मौसमी बीमारियों से बच सकते हैं।
- खान-पान में सतर्कता: बासी खाने और बाहर के खुले, तले-भुने या कटे हुए फल खाने से पूरी तरह परहेज करें। हमेशा ताजा और सुपाच्य भोजन ही ग्रहण करें।
- पानी उबालकर पीएं: पीने के पानी की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। संभव हो तो पानी उबालकर ठंडा करके पीएं ताकि जल-जनित बीमारियों से बचाव हो सके।
- तापमान के झटके से बचें: धूप या गर्मी से सीधे आकर तुरंत ठंडा पानी न पीएं और न ही तुरंत एसी में बैठें। शरीर के तापमान को सामान्य होने दें।
- कपड़ों का सही चयन: मौसम के मिजाज को देखते हुए बाहर निकलते समय अपने पास हल्के गर्म कपड़े या फुल आस्तीन के कपड़े रखें, ताकि अचानक तापमान गिरने या वर्षा होने पर ठंड से बचा जा सके।
- आस-पास स्वच्छता रखें: घर और आसपास पानी जमा न होने दें, जिससे मच्छरों के पनपने पर रोक लग सके।