• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • लाइफस्टाइल

दो तरह की होती है एलर्जी, ज्‍यादा तकलीफ होने पर कराएं स्किन प्रिंक टेस्‍ट

एलर्जी का (कान, नाक और गला) से गहरा संबंध है। एलर्जी के कारण नाक बंद होना, छींक, नाक बहना, साइनस में सूजन, गले में खराश और कान में भारीपन जैसी समस्याए...और पढ़ें

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Wed, 16 Sep 2026 12:04:37 PM (IST)Updated Date: Wed, 16 Sep 2026 12:12:02 PM (IST)
दो तरह की होती है एलर्जी, ज्‍यादा तकलीफ होने पर कराएं स्किन प्रिंक टेस्‍ट
मौसमी एलर्जी से बचाव।

HighLights

  1. नाक, कान और गले की समस्याएं बढ़ाती है एलर्जी।
  2. एयरो एलर्जी नाक से हम सांस लेते हैं उससे होती है।
  3. एलर्जी का (कान, नाक और गला) से गहरा संबंध है।

लाइफस्‍टाइल डेस्‍क। बारिश के दिनों में नाक, कान और गले से जुड़ी हुई समस्याएं बढ़ जाती हैं। एलर्जी एक बड़ी वजह है जो ईएनटी समस्याओं को बढ़ाती है। एलर्जी मुख्यतः दो प्रकार की होती है एयरो एलर्जी जो की नाक से हम जो सांस लेते हैं उसके जरिए होती है, दूसरी होती है खान-पान से।

एलर्जी का (कान, नाक और गला) से गहरा संबंध है। एलर्जी के कारण नाक बंद होना, छींक, नाक बहना, साइनस में सूजन, गले में खराश और कान में भारीपन जैसी समस्याएँ हो सकती हैं। नाक के जरिए होने वाली एलर्जी से बचाव के लिए हमें टू व्हीलर पर मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए जो कि प्रतिदिन स्वच्छ एवं नया मास्क होना चाहिये।


स्किन प्रिंक टेस्ट कराना चाहिए यह जानने के लिए की किस खास चीज से एलर्जी है। इलाज के लिए हमें एलर्जी की दवाई नाक के स्प्रे एवं इम्यूनोथेरेपी लेनी होती है जिससे कि हमारे शरीर में उसे पार्टिकुलर एलर्जन के विरोध में बचाव के केमिकल्स निर्मित हो सके और नाक, कान और गले से जुड़ी समस्याओं पर काबू पा सकें।

Monsoon Eye Care Tips: आंखें लाल हो रही हों या खुजली चल रही हो, रगड़ने से बचें

ईएनटी से जुड़ी समस्याओं में कान बहना और उम्र के साथ सुनने में कमी आना एक आम समस्या है जिसका बहुत से लोग सामना करते हैं। सुनने में समस्या आने की दो वजहें हो सकती हैं एक कान की नस का डैमेज हो जाना और दूसरा सुनने की नस में ही खराबी आना।

naidunia_image

धूल-धुआं दे सकते हैं एलर्जी और सांस संबंधी बीमारी, बचाव के लिए इन 7 बातों का रखें ध्यान

एलर्जी की वजह से नाक में मस्से हो सकते हैं, वहीं नाक से जुड़ी बीमारियों में नाक की हड्डी का टेढ़ापन है। इसके अलावा गले से जुड़ी समस्याओं में टॉनसिल्स का बढ़ना होता है। ऐसे में राहत पाने के लिए रात को ब्रश के बाद नमक के पानी के गरारे राहत देते हैं। दर्द के साथ बुखार बढ़ने पर चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।

डॉ. यामिनी गुप्ता, (नाक, कान एवं गला विशेषज्ञ)