• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • लाइफस्टाइल

खाने के बाद 15 मिनट हाथ घुमाकर टहलें, डायबिटीज में मिलेगा फायदा, 40 प्‍लस वालों को विशेष रूप से

यह एक्सरसाइज दवा का विकल्प नहीं है। मरीज दवा, खानपान और डाॅक्टर की सलाह के साथ इसे रोज की आदत बनाएं। शुगर लो होने वाले मरीज और दिल-किडनी के गंभीर मरीज डाॅक्टर से पूछकर ही शुरू करें। सांस फूले तो रुक जाएं, जबरदस्ती न करें।

By mukesh vishwakarmaEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 11:05:58 AM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 11:16:32 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
खाने के बाद 15 मिनट हाथ घुमाकर टहलें, डायबिटीज में मिलेगा फायदा, 40 प्‍लस वालों को विशेष रूप से
डायबिटीज डे पर पढ़ें काम की बातें।

HighLights

  1. एम्स भोपाल में 92 मरीजों पर 24 हफ्ते तक हुई स्टडी
  2. खाने के बाद की डायबिटीज में 25 एमजी/
  3. डीएल और एचबीए1सी में 0.5% की कमी आई

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। रोज रात के खाने के बाद सिर्फ 15 मिनट हाथ घुमाकर टहलने से टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों की डायबिटीज और एचबीए1सी में सुधार हुआ है। न जिम चाहिए, न कोई मशीन, न ज्यादा समय। यह एम्स भोपाल की रिसर्च में साबित हुआ है।

इस स्टडी में 92 टाइप-2 डायबिटीज मरीजों को शामिल किया गया। इनकी उम्र 18 से 82 साल के बीच थी। इन्हें दो ग्रुप में बांटा गया। 46 लोगों ने हाथ घुमाकर टहलने वाली एक्सरसाइज की और 46 लोगों ने अपनी पुरानी दिनचर्या जारी रखी।


यह एक्सरसाइज 24 हफ्ते तक, हफ्ते में पांच दिन कराई गई। एक्सरसाइज का तरीका बेहद आसान था। रात के खाने के बाद रोज 15 मिनट करना था। इसमें 10 मिनट हाथ घुमाते हुए टहलना था। हर पांच चक्कर के बाद हाथ घुमाने की दिशा बदलनी थी। बाकी पांच मिनट वार्म-अप और कूल-डाउन के थे।

अपनी गति से करना था, थकना नहीं था।यह रिसर्च एम्स भोपाल के बायोकेमिस्ट्री विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. सुखेश मुखर्जी के मार्गदर्शन में हुई है। यह स्टडी अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हुई है।

डाॅ. सुखेश मुखर्जी ने बताया कि हम ऐसी एक्सरसाइज खोजना चाहते थे, जिसे बुजुर्ग, कमजोर और घर पर रहने वाले लोग भी आसानी से कर सकें।

हाथ घुमाने से कंधे और बांह की मांसपेशियां काम करती हैं और टहलने से पैरों की मांसपेशियां। दोनों एक साथ काम करने से शरीर ज्यादा शुगर खर्च करता है। इससे इंसुलिन की संवेदनशीलता बढ़ती है और खाने के बाद शुगर का स्पाइक कम होता है।

उन्होंने कहा कि यह एक्सरसाइज दवा का विकल्प नहीं है। मरीज दवा, खानपान और डाॅक्टर की सलाह के साथ इसे रोज की आदत बनाएं। शुगर लो होने वाले मरीज और दिल-किडनी के गंभीर मरीज डाॅक्टर से पूछकर ही शुरू करें। सांस फूले तो रुक जाएं, जबरदस्ती न करें।

मधुमेह शरीर के किस अंग को अधिक प्रभावित करता है? अहम सवालों के जवाब जो हमेशा आएंगे काम

इससे क्या फायदा मिला

  • एक्सरसाइज वाले ग्रुप में खाने के बाद की डायबिटीज में औसत 25 एमजी/डीएल की कमी आई। एचबीए1सी में औसत 0.5% की कमी आई।
  • छह महीने में फास्टिंग शुगर में औसत 16.2 एमजी/डीएल और एचबीए1सी में 0.7% की कमी देखी गई। कंट्रोल ग्रुप में कोई खास बदलाव नहीं हुआ।
  • किसी मरीज को कोई नुकसान या साइड इफेक्ट नहीं हुआ।
  • सबसे ज्यादा फायदा 41 साल से ऊपर के लोगों को हुआ।
  • 41-50, 51-60 और 60 से ऊपर वाले ग्रुप में फास्टिंग शुगर में 20-23 एमजी/डीएल तक की कमी आई।

कैसे करें

रात के खाने के 30 मिनट बाद शुरू करें। सीधे खड़े होकर धीरे-धीरे टहलें। दोनों हाथों को कंधे से गोल-गोल घुमाएं, पहले आगे, फिर पीछे। हर पांच चक्कर में दिशा बदलें। 10 मिनट करें, फिर धीरे-धीरे रुकें।

naidunia_image

मप्र में पांच साल में डेढ़ गुना बढ़े डायबिटीज के मरीज

मध्यप्रदेश में डायबिटीज तेजी से बढ़ रही है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-6) के मई 2026 में जारी आंकड़ों के अनुसार महिलाओं में डायबिटीज 9.8% से बढ़कर 14.5% और पुरुषों में 12.2% से बढ़कर 18.3% हो गई है। यानी अब हर सात में से एक महिला और हर पांच-छह में से एक पुरुष शुगर से पीड़ित है।शहरों में हालत ज्यादा खराब है। शहरी पुरुषों में 21.6% और महिलाओं में 18.6% डायबिटीज है। गांवों में पुरुषों में 17.2% और महिलाओं में 13.1% है। बैठे रहने की आदत, जंक फूड और मोटापा इसके बड़े कारण हैं।

सरकारी स्क्रीनिंग में भी पकड़ में आए लाखों मरीज

30 नवंबर 2024 तक मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय एनसीडी पोर्टल पर 2,19,54,953 लोगों की डायबिटीज की स्क्रीनिंग हुई। इनमें से 23,89,724 लोग डायबिटीज से पीड़ित पाए गए। इनमें से 23,75,604 मरीजों को उपचार के तहत दर्ज किया गया। यानी जांच कराने वालों में हर नौ में से करीब एक व्यक्ति को शुगर निकली।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।