• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • लाइफस्टाइल

बदलते मौसम में तेजी से बढ़ रहा Heart Attack का खतरा, एक्सपर्ट से जानें बचाव के आसान तरीके

Weather Impact on Heart: मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव और अनियमित खानपान का सीधा असर अब दिल की सेहत पर पड़ने लगा है। गजराराजा मेडिकल कॉलेज से संबद...और पढ़ें

By Himadri Singh HadaEdited By: Himadri Singh Hada
Publish Date: Thu, 30 Oct 2025 11:20:53 AM (IST)Updated Date: Thu, 30 Oct 2025 12:34:50 PM (IST)
बदलते मौसम में तेजी से बढ़ रहा Heart Attack का खतरा, एक्सपर्ट से जानें बचाव के आसान तरीके
तेजी से बढ़ रहा Heart Attack का खतरा।

HighLights

  1. तेजी से बढ़ रहा Heart Attack का खतरा।
  2. रोजाना 10 मरीजों को डाला जा रहा स्टेंट।
  3. एक्सपर्ट से जानें बचाव के आसान तरीके।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव और अनियमित खानपान का सीधा असर अब दिल की सेहत पर पड़ने लगा है। गजराराजा मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जया आरोग्य अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक सप्ताह में हृदय रोगियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में 20 प्रतिशत तक बढ़ गई है।

इन दिनों हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक के मामलों में अचानक बढ़ोतरी देखी जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि मौसम बदलने के दौरान रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं, जिससे रक्तचाप बढ़ जाता है और हृदय पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।


रोजाना 10 मरीजों को डाला जा रहा स्टेंट

कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल में हर दिन औसतन 10 मरीजों को एंजियोप्लास्टी के दौरान स्टेंट डालने की जरूरत पड़ रही है।

बुधवार को ही ओपीडी में 220 से अधिक मरीज पहुंचे, जिनमें 20 मरीजों का ब्लड प्रेशर 200 से अधिक पाया गया।

चौंकाने वाली बात यह रही कि इनमें सात मरीजों की उम्र 25 से 45 वर्ष के बीच थी यानी युवा वर्ग भी अब हाई बीपी और हृदय रोगों की चपेट में तेजी से आ रहा है।

ठंड में रक्त वाहिकाएं सिकुड़ने से खतरा

डॉ. गौरव कवि भार्गव, हृदय रोग विशेषज्ञ, जेएएच ने बताया कि मौसम में अचानक गिरावट या बढ़ोतरी के दौरान शरीर की रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है और हृदय पर दबाव पड़ता है।

ऐसे में हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है। इन दिनों ओपीडी में हाई बीपी वाले मरीजों की संख्या लगभग 20% तक बढ़ गई है।

ये सावधानी बरतें

  • दवाइयां नियमित रूप से लें, बिना डॉक्टर की सलाह के न बंद करें।
  • सुबह की अधिक ठंड में व्यायाम से बचें, हल्की धूप निकलने के बाद ही टहलें।
  • तेल, घी और जंक फूड का सेवन सीमित करें।
  • बीपी और शुगर की नियमित जांच कराते रहें।
  • तनावमुक्त और संतुलित जीवनशैली अपनाएं।