डाइट में कौन से बदलाव करने से मिट जाएंगी सेहत संबंधी समस्याएं, जान लें जवाब
हमारा आहार ही हमारी सबसे बड़ी औषधि है। यदि हम अपने भोजन में बदलाव कर लें, तो शरीर की कई समस्याओं से बिना दवा के मुक्ति मिल सकती है।
Publish Date: Thu, 03 Sep 2026 10:30:00 AM (IST)Updated Date: Thu, 03 Sep 2026 10:30:00 AM (IST)
आपका आहार ही आपकी औषधि है।HighLights
- अंकुरित अनाज विटामिन्स, मिनरल्स और हाई फाइबर से भरपूर होते हैं।
- पाचन को दुरुस्त रखते हुए शरीर की प्राकृतिक टूट-फूट को सही करते हैं।
- सही समय, सही मात्रा में लिया सात्विक आहार निरोगी जीवन का आधार है।
लाइफ स्टाइल डेस्क। भागदौड़ भरी जिंदगी और अनियमित जीवनशैली के बीच खुद को स्वस्थ रखना सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। हमारा आहार ही हमारी सबसे बड़ी औषधि है। यदि हम अपने भोजन में बदलाव कर लें, तो शरीर की कई समस्याओं से बिना दवा के मुक्ति मिल सकती है।
इस तरह का खाना बंद करें
- इसके लिए सबसे पहले डेयरी प्रोडक्ट्स, पैक्ड फूड, गरिष्ठ और तामसिक भोजन का अत्यधिक सेवन बंद करना जरूरी है।
- यह अवांछित खानपान पाचन तंत्र पर अतिरिक्त भार डालता है और शरीर में विजातीय तत्वों (टॉक्सिन्स) को बढ़ाता है।
- शरीर को स्वस्थ बनाए रखने का मूल मंत्र है— प्राकृतिक और सात्विक आहार। जितना अधिक हम प्रकृति के करीब रहेंगे, शरीर में जमा एसिड और विजातीय तत्व उतनी ही तेजी से बाहर निकलेंगे।
- स्वास्थ्य के लिए हमारे कुल भोजन में 80% क्षारीय और 20% अम्लीय आहार का संतुलन होना चाहिए।
- इसके साथ ही थाली में 60% अपक्व भोजन जैसे मौसमी फल, हरी पत्तेदार सब्जियां, सलाद, सूप, स्मूदी और ताजे जूस और 40% पका हुआ भोजन शामिल होना चाहिए।
![naidunia_image]()
मोटे अनाज को प्राथमिकता दें
- गेहूं के अत्यधिक उपयोग के बजाय खानपान में मोटे अनाज मिलेट्स और अंकुरित अनाज को प्रमुखता देनी चाहिए।
- अंकुरित अनाज विटामिन्स, मिनरल्स और हाई फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पाचन को दुरुस्त रखते हुए शरीर की प्राकृतिक टूट-फूट की तेजी से सही करते हैं।
- एक अच्छा स्वास्थ्य केवल पेट भरने से नहीं, बल्कि तीन बातों पर निर्भर करता है—संतुलित भोजन, नियमित व्यायाम और 6 से 8 घंटे की गहरी नींद।
- जब सुबह उठने पर पेट साफ हो और दिनभर मन उमंग एवं ऊर्जा से भरा रहे, तभी शरीर को पूर्ण स्वस्थ माना जाता है।
- सही समय और सही मात्रा में लिया गया सात्विक आहार दीर्घायु और निरोगी जीवन का आधार है।
(यह जानकारी वृंदा खांडवे, प्राकृतिक चिकित्सक ने दी है।)