• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • लाइफस्टाइल

रिश्ता खत्म, बात बंद…फिर भी रोज आपकी Instagram Story देखते हैं? तेजी से फैल रहा यह Gen Z ट्रेंड

आजकल डेटिंग और रिलेशनशिप की दुनिया में 'Orbiting' एक नया ट्रेंड बन गया है, जहां पार्टनर बातचीत तो बंद कर देता है लेकिन सोशल मीडिया के जरिए लगातार आपकी...और पढ़ें

By Akriti KumariEdited By: Akriti Kumari
Publish Date: Sat, 12 Sep 2026 06:08:37 PM (IST)Updated Date: Sat, 12 Sep 2026 06:08:36 PM (IST)
रिश्ता खत्म, बात बंद…फिर भी रोज आपकी Instagram Story देखते हैं? तेजी से फैल रहा यह Gen Z ट्रेंड
रिश्ता खत्म होने के बाद भी Instagram Stories देखने की आदत…जानें डेटिंग ट्रेंड 'Orbiting' का मतलब। (एआई जनरेटेड)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कभी किसी से बात होती थी, फिर अचानक मैसेज और कॉल पूरी तरह बंद हो गए। रिश्ता भी खत्म हो गया, बातचीत भी बंद हो गई… लेकिन एक चीज नहीं रुकी…व्यक्ति आपकी Instagram Stories देख रहा है।

आप कोई फोटो डालते हैं, वो देख लेता है। कोई Reel शेयर करते हैं, वो लाइक कर देता है। लेकिन जैसे ही आप सोचते हैं कि शायद वह दोबारा बात करना चाहता है, उसकी तरफ से कोई मैसेज नहीं आता। अगर आपके साथ ऐसा हुआ है, तो डेटिंग की दुनिया में इस व्यवहार को ‘Orbiting’ कहा जाता है।


क्या होता है Orbiting?

Orbiting में कोई व्यक्ति आपसे सीधे तौर पर संपर्क पूरी तरह खत्म कर देता है, लेकिन सोशल मीडिया पर आपकी जिंदगी के आसपास बना रहता है।

यानी न कोई फोन, न कोई मैसेज, न सीधी बातचीत… लेकिन आपकी Stories देखना, पोस्ट लाइक करना या सोशल मीडिया अपडेट पर नजर रखना जारी रहता है। यही वजह है कि इसे ‘Orbiting’ कहा जाता है- व्यक्ति आपकी जिंदगी में सीधे तौर पर मौजूद नहीं होता, लेकिन पूरी तरह गायब भी नहीं होता।

Ghosting और Orbiting में क्या फर्क है?

Ghosting में व्यक्ति अचानक बिना किसी क्लैरिटी के आपकी जिंदगी से गायब हो जाता है और संपर्क खत्म कर देता है। वहीं Orbiting में व्यक्ति बातचीत तो बंद कर देता है, लेकिन डिजिटल दुनिया में आपकी गतिविधियों पर नजर बनाए रखता है। मतलब इंसान चला गया, लेकिन उसका सोशल मीडिया व्यू अभी भी आ रहा है।

Breadcrumbing से भी अलग है Orbiting

एक और शब्द है Breadcrumbing। इसमें व्यक्ति कभी-कभार मैसेज, फ्लर्ट या छोटे-छोटे संकेत देकर सामने वाले की उम्मीद बनाए रखता है। लेकिन Orbiting में आमतौर पर कोई सीधा संवाद नहीं होता। बस सोशल मीडिया के जरिए दूर से मौजूदगी बनी रहती है।

आखिर कोई ऐसा क्यों करता है?

FOMO यानी कुछ खो देने का डर- कई बार व्यक्ति पूरी तरह रिश्ता खत्म नहीं करना चाहता। वह सामने वाले की जिंदगी पर नजर इसलिए रखता है कि भविष्य में अगर दोबारा जुड़ने का मन हो तो रास्ता खुला रहे।

भावनात्मक रूप से दूरी बनाना आसान नहीं- कुछ लोग ब्रेकअप या रिश्ते के खत्म होने के बाद भावनात्मक रूप से पूरी तरह अलग नहीं हो पाते। सीधे बात करने के बजाय सोशल मीडिया के जरिए सामने वाले की जिंदगी देखते रहना उन्हें आसान लगता है।

सोशल मीडिया ने सबकुछ बेहद आसान कर दिया है

पहले किसी की जिंदगी के बारे में जानने के लिए कोशिश करनी पड़ती थी। अब सिर्फ एक Story पर टैप करना है। न बातचीत की जरूरत, न किसी सवाल का जवाब देना, न भावनात्मक बातचीत का सामना करना। यही आसान डिजिटल पहुंच Orbiting को और बढ़ावा देती है।

लेकिन सामने वाले पर इसका असर क्या होता है?

जब कोई व्यक्ति लगातार आपकी Stories देखता है या पोस्ट लाइक करता है, तो आपके मन में सवाल उठ सकता है- क्या वह अभी भी मुझे पसंद करता है? क्या वह वापस आना चाहता है? फिर मैसेज क्यों नहीं करता? यही अनिश्चितता भावनात्मक तनाव पैदा कर सकती है।

सामने वाला व्यक्ति इन छोटे-छोटे डिजिटल संकेतों को बार-बार समझने की कोशिश करता रहता है। इससे रिश्ता खत्म होने के बाद आगे बढ़ना भी मुश्किल हो सकता है।

क्या Story View का मतलब है कि वह वापस आना चाहता है?

किसी की Instagram Story देखना या पोस्ट लाइक करना अपने आप में यह साबित नहीं करता कि वह व्यक्ति रिश्ते में वापस आना चाहता है। कई बार यह सिर्फ आदत हो सकती है, जिज्ञासा हो सकती है या बिना सोचे सोशल मीडिया स्क्रॉल करने का नतीजा भी हो सकता है।

इसलिए डिजिटल संकेतों को वास्तविक बातचीत और स्पष्ट इरादों का विकल्प मानना सही नहीं है।

अगर कोई आपको Orbit कर रहा है तो क्या करें?

सबसे पहले उसके हर ऑनलाइन इंटरएक्शन से ब्लॉक करें। अगर उसकी मौजूदगी आपको परेशान कर रही है या आप बार-बार उसकी गतिविधियां देखकर पुराने रिश्ते में अटक रहे हैं, तो डिजिटल सीमाएं तय करना मददगार हो सकता है। आप उसे ब्लॉक कर सकते हैं, सोशल मीडिया से हटा सकते हैं या अपनी Stories उससे छिपा सकते हैं

यह भी पढ़ें- 80s AI Photo Trend: पुरानी बॉलीवुड हीरोइन या विंटेज लुक चाहिए? ChatGPT से मिनटों में ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर