• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • लाइफस्टाइल

सर्दी-खांसी, बुखार, गले में खराश, वायरल संक्रमण, ऐसे में क्‍या करें क्‍या ना करें

मौसम में बदलाव के दौरान बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। चिकित्सक दिव्यांक सोनी बताया कि सभी सावधानिया बरते। पर्याप्त...और पढ़ें

By Dara Singh AaryaEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Fri, 25 Sep 2026 03:45:07 PM (IST)Updated Date: Fri, 25 Sep 2026 03:47:52 PM (IST)
सर्दी-खांसी, बुखार, गले में खराश, वायरल संक्रमण, ऐसे में क्‍या करें क्‍या ना करें
मौसम के बदले मिजाज से बढ़े मरीज।

HighLights

  1. अस्पतालों में लगी मरीजों की भीड़।
  2. अस्पताल की दिन की ओपीडी 660।
  3. सर्दी-खांसी, बुखार और वायरल।

आगर मालवा। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर भी दिखाई देने लगा है। बारिश के बाद तेज धूप और उमस के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल की गुरुवार की दिन की ओपीडी 660 तक पहुंच गई।

अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों में सर्दी-खांसी, बुखार, गले में खराश, वायरल संक्रमण और शरीर में दर्द जैसी शिकायतें अधिक देखने को मिल रही हैं।

सुबह से ही जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ दिखाई दी। पंजीयन काउंटर से लेकर चिकित्सकों के कक्ष के बाहर तक मरीज अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।

मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते बच्चों और बुजुर्गों के साथ ही अन्य आयु वर्ग के लोग भी मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।

स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा : लक्षणों को सामान्य सर्दी-जुकाम समझकर न करें नजरअंदाज

naidunia_image

बच्चों और बुजुर्गों का रखें विशेष ध्यान

  • मौसम में बदलाव के दौरान बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। चिकित्सक दिव्यांक सोनी बताया कि सभी सावधानियां बरते।
  • पर्याप्त पानी पिएं ,साफ-सफाई रखने, खुले में रखे खाद्य पदार्थों से बचने और बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी है।
  • उन्होंने कहा हे कि मौसम के बदलने से ओर बारिश के बाद भूमि में पानी में परिवर्तन भी आता है।
  • खास कर खुले कुएं और हैंडपंप के पानी में इस लिए पानी साफ और उबला पानी पिएं।

naidunia_image

बारिश के बाद निकली धूप से बढ़ी परेशानी

पिछले दिनों हुई बारिश के बाद गुरुवार को मौसम साफ हुआ और तेज धूप निकली। दिन में धूप और उमस तथा सुबह-शाम के तापमान में अंतर के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चिकित्सकों के अनुसार ऐसे मौसम में वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।