Winter Dry Cough Hacks: सूखी खांसी से हैं परेशान, इस देशी नुस्खे से छूमंतर हो जाएगी गले की खराश और दर्द
ठंड के मौसम में सूखी खांसी की समस्या बढ़ गई है। विशेषज्ञों के अनुसार नमक और शहद का मिश्रण बिना किसी दवा के गले की जलन, सूजन और ड्राईनेस कम करता है। दि ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 02 Dec 2025 09:26:10 AM (IST)Updated Date: Tue, 02 Dec 2025 09:26:10 AM (IST)
ठंड में परेशान करती है सूखी खांसी। (फाइल फोटो)HighLights
- दिन में तीन बार सेवन तुरंत राहत पहुंचाता है।
- एंटी-बैक्टीरियल गुण संक्रमण से बचाव करते हैं।
- गुनगुना पानी और स्टीम लेना काफी फायदेमंद।
लाइफस्टाइल डेस्क। इन दिनों अचानक बढ़ी सर्दी और ठंडी हवाओं के कारण लोगों में सूखी खांसी की समस्या तेज़ी से बढ़ रही है। खांसते-खांसते गला जलने लगता है और नींद भी पूरी नहीं हो पाती। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि समय रहते इसका घरेलू इलाज न किया जाए, तो यह गंभीर गले के संक्रमण में भी बदल सकती है।
ऐसे में फरीदाबाद की नेचुरोपैथी फिजिशियन डॉक्टर नवनीत कौर भाटिया ने एक बेहद आसान और असरदार घरेलू उपाय सुझाया है, जो बिना दवा के सूखी खांसी में तुरंत आराम पहुंचाता है।
नमक और शहद का मिश्रण
डॉ. नवनीत कौर के मुताबिक यह नुस्खा सिर्फ दो सामान्य रसोई सामग्री शुद्ध शहद और एक चुटकी नमक से तैयार होता है। यह गले पर तुरंत असर करता है। दर्द व जलन को राहत देती है।
![naidunia_image]()
सामग्री
- 1 चम्मच शुद्ध शहद
- 1 चुटकी नमक
कैसे इस्तेमाल करें?
- एक चम्मच शहद में एक चुटकी नमक मिलाएं
- अच्छी तरह मिक्स कर धीरे-धीरे चाटें
- दिन में तीन बार सेवन करें
यह नुस्खा कैसे काम करता है?
- शहद गले की सूखी और सूजी हुई परत को कोट कर खांसी कम करता है।
- शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण, जबकि नमक सूजन कम करता है।
- लार को बढ़ाकर सूखेपन से राहत देता है। कफ बाहर निकालने में मदद करता है।
![naidunia_image]()
सूखी खांसी में तुरंत राहत के अन्य उपाय
- पूरे दिन गुनगुना पानी या हर्बल चाय पिएं
- ठंडी चीजों से परहेज करें
- रात को सोने से पहले स्टीम जरूर लें
- धूल, धुएं और ठंडी हवा से बचें
बिना दवा के खांसी पर असरदार नियंत्रण
विशेषज्ञों के अनुसार यह नुस्खा शरीर की प्राकृतिक हीलिंग क्षमता को बढ़ाता है। बिना साइड इफेक्ट के राहत देता है। अगर आपको भी सूखी खांसी परेशान कर रही है, तो यह घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकता है। तुरंत राहत के लिए इसे आज ही अपनाएं।