• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • लाइफस्टाइल

सोलह शृंगार के साथ व्रत रखकर करेंगी छठी मैया की आराधना, बाजार में पूजा सामग्री, नए कपड़ों , आभूषणों की खरीदारी

बाजार में महिलाओं की भीड़ नजर आने लगी है। छठ पर्व पर व्रत रखने वाली महिलाएं परंपरा के अनुसार सोलह शृंगार कर छठी मैया की पूजा-अर्चना करेंगी। इसके लिए कपड़ों और आभूषणों की दुकानों पर भी खरीदारी का सिलसिला तेज हो गया है।

By Deepti MuleyEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Thu, 12 Nov 2026 04:53:32 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Nov 2026 04:58:43 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
सोलह शृंगार के साथ व्रत रखकर करेंगी छठी मैया की आराधना, बाजार में पूजा सामग्री, नए कपड़ों , आभूषणों की खरीदारी
बाजार में दिखाई दे रही है छठ पर्व की खरीदारी। - एआई इमेज।

HighLights

  1. छठ पर्व की तैयारियां शुरू, बाजार में खरीदारी के लिए उमड़ रहीं महिलाएं
  2. पूजा सामग्री से लेकर नए कपड़ों और आभूषणों की कर रहीं खरीदारी
  3. सोलह शृंगार के साथ व्रत रखकर करेंगी छठी मैया की आराधना

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर शहर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। खासतौर पर महिलाएं छठ पूजा की तैयारियों में जुट गई हैं। कोई पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री खरीद रहा है तो कोई साड़ी, चूड़ियां, बिंदी, सिंदूर और अन्य शृंगार का सामान पसंद कर रहा है।

बाजार में महिलाओं की भीड़ नजर आने लगी है। छठ पर्व पर व्रत रखने वाली महिलाएं परंपरा के अनुसार सोलह शृंगार कर छठी मैया की पूजा-अर्चना करेंगी। इसके लिए कपड़ों और आभूषणों की दुकानों पर भी खरीदारी का सिलसिला तेज हो गया है।


naidunia_image

छठ पर्व केवल पूजा और व्रत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह परिवार की खुशहाली, संतान की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना से जुड़ा आस्था का पर्व है। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में प्रत्येक दिन का अपना विशेष महत्व होता है। नहाय-खाय से इसकी शुरुआत होती है।

naidunia_image

इसके बाद खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य की परंपरा निभाई जाती है। व्रती महिलाएं पूरी श्रद्धा और नियम-संयम के साथ पूजा की तैयारियां करती हैं। बाजार में पूजा के लिए बांस की टोकरी, सूप, दौरा, नारियल, केला, गन्ना, मौसमी फल, ठेकुआ बनाने की सामग्री और मिट्टी के दीपक की मांग बढ़ रही है।

naidunia_image

छठ पूजा में प्रसाद के रूप में ठेकुआ का विशेष महत्व होता है। इसे घर में शुद्धता और पारंपरिक विधि से तैयार किया जाता है। महिलाएं पूजा में चढ़ाए जाने वाले फल और अन्य सामग्री की सूची बनाकर खरीदारी कर रही हैं, ताकि पर्व के दौरान किसी चीज की कमी न रहे।

naidunia_image

सोलह शृंगार से सजेंगी व्रती महिलाएं

छठ पर्व पर पारंपरिक परिधान और सोलह शृंगार का विशेष महत्व है। महिलाएं इस अवसर पर लाल, पीली, हरी और अन्य शुभ रंगों की साड़ियां खरीद रही हैं। इसके साथ ही चूड़ियां, बिछिया, सिंदूर, बिंदी, मंगलसूत्र, काजल और मेहंदी जैसी शृंगार सामग्री की भी खरीदारी की जा रही है। कई महिलाएं पूजा के दिन पहनने के लिए नई साड़ी और आभूषणों का चयन कर रही हैं। परिवार के अन्य सदस्य भी पूजा की तैयारियों में सहयोग कर रहे हैं।

naidunia_image

पूजा में परंपरा और शृंगार का विशेष महत्व

छठ पर्व हमारे लिए आस्था और परंपरा से जुड़ा सबसे खास त्योहार है। इस दिन महिलाएं पूरी श्रद्धा के साथ व्रत रखती हैं और परिवार की सुख-समृद्धि व संतान की लंबी आयु की कामना करती हैं। पूजा के लिए नई साड़ी, चूड़ियां, सिंदूर और अन्य शृंगार सामग्री खरीद रही हूं। छठी मैया की पूजा में सोलह शृंगार का विशेष महत्व है। इसलिए कोशिश रहती है कि सभी तैयारियां परंपरा के अनुसार पूरी हों।

निभा राय, गृहिणी

परिवार के साथ मिलकर करते हैं तैयारी

छठ पर्व का इंतजार पूरे परिवार को रहता है। यह ऐसा त्योहार है, जिसमें घर के सभी सदस्य मिलकर तैयारियां करते हैं। बाजार से पूजा के लिए फल, नारियल, गन्ना, सूप, बांस की टोकरी और अन्य सामग्री खरीद रहे हैं। घर में ठेकुआ और पारंपरिक प्रसाद तैयार किया जाएगा। संध्या और सुबह के अर्घ्य के समय परिवार के सभी लोग घाट पर एकत्रित होते हैं। यह पर्व परिवार को जोड़ने और हमारी संस्कृति से जुड़े रहने का अवसर देता है।

संजना सिंह, गृहिणी

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।