Mungeli News: महिलाओं ने कहा मतदान हमारा अधिकार, ली शपथ
स्वीप के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग ने सिलतरा में शिविर आयोजित कर महिलाओं को अनिवार्य वोटिंग के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में विभिन्न विधाओं के माध्यम से वोट करने के संवैधानिक अधिकार को समझाया गया और ग्रामीण क्षेत्र के महिलाओं को शपथ दिलाकर उन्हें मतदान केंद्र तक लाने जागरूक किया गय।
By Yogeshwar Sharma
Edited By: Yogeshwar Sharma
Publish Date: Mon, 15 Apr 2024 12:40:07 AM (IST)
Updated Date: Mon, 15 Apr 2024 12:40:07 AM (IST)
HighLights
- मतदाता जागरूकता में अधिकारी जुटे
- शत प्रतिशत मतदान की दिशा में चलाया जा रहा अभियान
- जिले में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा
नईदुनिया न्यूज, पथरिया : स्वीप के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग ने सिलतरा में शिविर आयोजित कर महिलाओं को अनिवार्य वोटिंग के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में विभिन्न विधाओं के माध्यम से वोट करने के संवैधानिक अधिकार को समझाया गया और ग्रामीण क्षेत्र के महिलाओं को शपथ दिलाकर उन्हें मतदान केंद्र तक लाने जागरूक किया गय।
परियोजना अधिकारी रेखा दुआ ने स्वीप कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय लोकत्रांतिक व्यवस्था को मजबूत बनाने सभी नागरिको को वोट करना जरूरी है। विशेष रूप से महिलाओं को शत-प्रतिशत वोटिंग करना चाहिए। इससे लोकतंत्र के महापर्व में महिलाओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित हो। अगर सभी महिलाएं वोट कर अपने मनपसंद सरकार चुनेगी तो महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देने वाली योजनाएं आएगी इससे हम आधी आबादी को हमारा अधिकार मिल पाएगा। पर्यवेक्षक रजनी डहरिया ने भी महिलाओं को प्रेरित की ।
प्रतियोगिता में महिलाएं हुई शामिल : मतदाता जागरूकता शिविर में महिलाओं के बीच विभिन्न्न प्रतियोगिताएं रखी गई। इसमें उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता तथा खेलकूद में उत्साह से भाग ली। इसमें रंगोली में मनीषा साहू , कल्याणी पाठक प्रथम द्वितीय रही , मेहंदी में ईश्वरी वर्मा ,दुर्गावती ध्रुव ,कुर्सी में ज्योति और शशि और दुर्गा को पुरस्कार कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के शिक्षकों को मतदान के लिय प्रेरित करते हुए कहा कि घर की महिलाओं को अनिवार्य रूप से वोटिंग कराने प्रेरित करें यह नैतिक जिम्मेदारी भी है ।।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रामगोपाल वर्मा ने किया।