• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • झाबुआ

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News: थांदला विधायक ने भाजपा प्रत्याशी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

वीडियो बहुप्रसारित होते ही भाजपा ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। भाजपा ने विधायक वीर सिंह भूरिया की ओर से की गई टिप्पणी पर आपत्ति दर्ज कराते हुए जिला नि...और पढ़ें

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 02:50:31 PM (IST)Updated Date: Thu, 28 Mar 2024 09:37:08 AM (IST)
MP News: थांदला विधायक ने भाजपा प्रत्याशी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते थांदला विधायक

HighLights

  1. थांदला विधायक वीर सिंह भूरिया ने भाजपा प्रत्याशी और पति को चोर-डाकू कहा
  2. भड़की भाजपा ने किया पलटवार
  3. विधायक पर कार्रवाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

नईदुनिया प्रतिनिधि, झाबुआ। जिले के थांदला से कांग्रेस विधायक वीर सिंह भूरिया लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अनिता चौहान और उनके पति कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसका वीडियो बुधवार सुबह बहुप्रसारित हुआ। इसमें थांदला क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक के दौरान विधायक भूरिया भाजपा प्रत्याशी और उनके पति को चोर-डाकू कहते हुए संबोधित कर रहे हैं। भाजपा द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लुभाने पर हाथ काट देने के भी बोल इस वीडियो में सुनाई दे रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया भी मौजूद थे।

इससे पहले वीडियो बहुप्रसारित होते ही भाजपा ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। भाजपा ने विधायक वीर सिंह भूरिया की ओर से की गई टिप्पणी पर आपत्ति दर्ज कराते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी से कार्रवाई की मांग को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीएस कुर्वे को ज्ञापन दिया।


वहीं, प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष भानू भूरिया ने कहा कि कांग्रेस हमेशा महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करती आ रही हैं। पार्टी के जनजातीय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर ने कहा कि विधायक भूरिया द्वारा यह समाज को भड़काने के साथ-साथ तोड़ने की टिप्पणी की है।

भूरिया ने दी सफाई- वीडियो से छेड़छाड़

विधायक वीर सिंह भूरिया ने मेघनगर में प्रेसवार्ता में कहा कि वीडियो छेड़छाड़ व काट-छांटकर बनाया गया है। सार्वजनिक जीवन के इतने वर्षों में मेरी ऐसी कोई भावना आज तक नहीं रही है, हम सब आदिवासी एक हैं। आपस में विवाद पैदा करने की कोशिश विरोधी दल कर रहा है। इस पूरे विवाद से जिन लोगों की भावना आहत हुई है, उस पर मैं खेद व्यक्त करता हूं।