यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
क्या कहती है राजनेताओं की कुंडली?
देश में नई सरकार बनने की घड़ी करीब आ रही है। ऐसे में जानना जरूरी है कि नेताओं की कुंडली, ग्रहदशा क्या कह रही है।
By Edited By:
Publish Date: Sun, 11 May 2014 07:56:11 AM (IST)Updated Date: Mon, 12 May 2014 01:15:46 PM (IST)

- सुशील कुमार सिंह, इलाहाबाद
देश में नई सरकार बनने की घड़ी करीब आ रही है। तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि नेताओं की कुंडली, उनकी ग्रहदशा क्या कह रही है।
नरेंद्र मोदी, भाजपा
- उनकी प्रचलित कुंडली के अनुसार दशाएं तो बहुत अनुकूल हैं पर गोचर का शनि सिर्फ 17 अंश पर है। भाजपा, भारत और नरेंद्र मोदी की कुंडली साथ मिलाकर देखने पर यह कहा जा सकता है कि मोदी प्रधानमंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं। यह जरूर है कि उन्हें अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है।
सोनिया गांधी, कांग्रेस
- सोनिया गांधी जुलाई 2014 तक बुध में शुक्र की दशा में हैं। 14 जुलाई से 15 मई 2015 तक बुध में सूर्य की दशा में होगी। सूर्य मंगल के साथ है और द्वितीय मारक भाव का स्वामी है। उन्हें अपने स्वास्थ्य और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना होगा। यह समय उनके लिए प्रतिकूल है।
ममता बनर्जी, तृणमूल कांग्रेस
- ममता की प्रचलित कुंडली के अनुसार वे शनि में केतु की दशा में हैं। ध्यान रहे भारत भी केतु की अंतर्दशा में हैं। ममता बनर्जी आकस्मिक रूप से कोई अप्रत्याशित फैसला लेंगी और सभी को चौंका सकती हैं। उनकी कुंडली भीउन्हें प्रभावशाली बता रही है।
राहुल गांधी, कांग्रेस
- राहुल गांधी अस्त मंगल की महादशा में चल रहे हैं। लग्न के ऊपर से शनि और राहु का गोचर उनके लिए बहुत अच्छा नहीं है। वे निकट भविष्य में भी बहुत अच्छी ग्रह दशा में नहीं दिखते। अगले एक साल तक उन्हें सावधान और सतर्क रहना होगा।
मायावती, बसपा
- मायावती की कुंडली जयललिता और ममता बनर्जी की तुलना में अच्छी नहीं है। मायावती का प्रदर्शन औसत रहेगा और वे किसी गठबंधन को समर्थन दे सकती हैं। सरकार में उनकी सीधी भूमिका ग्रहदशा के अनुसार दिखाई नहीं दे रही है।
अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी
- आम आदमी पार्टी कुछ सांसदों के साथ संसद में पहली बार अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी। अरविंद केजरीवाल की कुंडली में राजयोग है जो कि आने वाले वर्षों में देखने को मिलेगा लेकिन इसके लिए उन्हें बहुत परिश्रम करना होगा।
जयललिता, एआईएडीएमके
- वर्तमान में जयललिता की कुंडली बहुत ही प्रभावशाली है। लोकसभा चुनावों के परिणामों की घोषणा के समय जयललिता बृहस्पति की दशा में होंगी। मंगल का प्रत्यंतर होगा जो राजयोग बना रहा है। अगली सरकार में वे महत्वपूर्ण भूमिका में होंगी। वह केतु से प्रभावित हैं यह स्थिति महत्वपूर्ण पद दिलवाती है।
नीतीश कुमार, जदयू
- लोकसभा चुनाव के परिणाम सामने आने से लेकर 30 जुलाई 2015 तक नीतिश कुमार अच्छे कालखंड में नहीं दिखाई दे रहे हैं। हालांकि उनकी कुंडली बहुत प्रमाणिक नहीं है और इसलिए उनके बारे में कोई भी टिप्पणी बहुत विश्वास के साथ नहीं की जा सकती है।