यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पार्टियों की कुंडली में सत्ता और विपक्ष के योग
ज्योतिषियों ने पार्टियों की कुंडली का विश्लेषण कर उनके भविष्य की आशंकाओं और संभावनाओं को टटोला।
By Edited By:
Publish Date: Sun, 11 May 2014 08:07:01 AM (IST)Updated Date: Sun, 11 May 2014 08:16:41 AM (IST)

गणेशास्पीक्स डॉट कॉम के पैनल ने नईदुनिया के लिए विशेष रूप से पार्टियों की कुंडली का विश्लेषण कर उनके भविष्य की आशंकाओं और संभावनाओं को टटोला और बताया कि आगामी समय में उनकी स्थिति कैसी होगी।
भाजपा
- भारतीय जनता पार्टी की कुंडली बता रही है कि पार्टी के लिए प्रबल सूर्य महादशा और
- बृहस्पति की अंतरदशा है। पार्टी के नेता इसलिए निश्चित हैं कि वे इस बार के लोकसभा चुनाव में महत्वपूर्ण असर छोड़ेंगे।
- हालांकि बृहस्पति अधोगामी और कुंडली में कमजोर होने कारण इस पार्टी के लिए अपनी और जनता दोनों की सभी अपेक्षाओं को पूरा कर पाना संभव नहीं होगा। इस पार्टी के नेता अपने सहयोगी घटक दलों की वजह से समस्याओं का सामना कर सकते हैं और पार्टी के भीतर भी यही स्थिति हो सकतीहै।
हालांकि जुलाई 2014 के बाद बृहस्पति का परिभ्रमण पार्टी के पक्ष में स्थितियां निर्मित करेगा। यह संयोग भाजपा को अपनी नीतियां और एजेंडा लागू करने में मदद करेगा। लेकिन नवंबर 2014 में वृश्चिक लग्न में शनि के आने के बाद पार्टी और उसके नेताओं के लिए स्थितियां मुश्किल हो जाएंगी।
असल में, वर्ष 2015 भारतीय राजनीति में भाजपा के भविष्य के लिए बहुत ज्यादा चुनौतीपूर्ण और निर्णायक होगा और इस पार्टी को अपनी विश्वसनीयता और स्थिति बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करना होगी। कांग्रेस
- कांग्रेस मौजूदा समय में बृहस्पति की महादशा और बुध की अंतरदशा से गुजर रही है। इसके अलावा गोचर शनि और राहु कुंडली में 8 वें स्थान पर जा रहा है। इसलिए आशय यही है कि भारत की इस सबसे पुरानी पार्टी को अपनी अपनी खोई चमक हासिल करने के लिए बहुत काम करना होगा।
- पार्टी को 2014 के चुनावों और उसके परिणामों के बड़े झटकों से उबरना होगा और वापसी करना होगी। मौजूदा समय में चमक खो चुकी और हताश नजर आ रही यह पार्टी आने वाले दिनों में खुद को फिर स्थापित करने और अपनी प्रतिष्ठा अर्जित करने के तरीकेखोजती नजर आएगी।
आने वाले समय में जब राहु कन्या राशि में जाएगा तो यह समय पार्टी के लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व में निर्णायक बदलाव का भी संकेत है और पार्टी का एक नया ढांचा देखने को मिल सकता है। यह नया स्वरूप पार्टी को जून 2015 के बाद खोई चमक पाने में मदद करेगा। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि कांग्रेस 2015 में अपने खोए जनाधार को बहुत हद तक पा लेगी। आम आदमी पार्टी
- आम आदमी पार्टी की कुंडली के अध्ययन से स्पष्ट है कि यह प्रबल शुक्र महादशा से गुजर रही है लेकिन तुला राशि में प्रवेश करते शनि और राहु पार्टी को यह अवसर नहीं देंगे कि वह जनता और उसके नेताओं की अपेक्षाओं पर खरी उतर सके।
- मध्य जून 2014 में कर्क राशि में प्रवेश करता बृहस्पति पार्टी को अपनी रणनीति और कार्यप्रणाली के पुनमूर्ल्यांकन के लिए मजबूर करेगा। और यह कहा जा सकता है कि 'आप' कुछ महत्वपूर्ण बदलावों के साथ अपनी विश्वसनीयता प्राप्त करेगी।
- नवंबर 2014 से वृश्चिक राशि में प्रवेश करता शनि पार्टी के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा। नवंबर 2014 से जनवरी 2016 के बीच का समय पार्टी के लिए निर्णायक रहेगा क्योंकि इसदौरान पार्टी नया स्वरूप और संरचना प्राप्त कर सकती है। यह बहुत स्वाभाविक है कि 'आप' को एक राष्ट्रीय पार्टी के तौर पर उभरने के लिए बहुत काम करना होगा और वे इसके लिए तैयार भी दिखाई देते हैं।
तृणमूल कांग्रेस
- तृणमूल कांग्रेस की कुंडली बताती है कि कर्क राशि में आता बृहस्पति पार्टी के पक्ष में अनुकूल समय बनाएगा। अपने गृह राज्य पश्चिम बंगाल में ग्रामीण और शहरी दोनों ही इलाकों में पार्टी की लोकप्रियता में इजाफा होगा।
- 2014 के लोकसभा चुनाव संपन्ना होने के बाद तृणमूल कांग्रेस एक मजबूत क्षेत्रीय पार्टी के तौर पर उभरेगी और इसका भारत की राजनीति में महत्वपूर्ण हस्तक्षेप रहेगा।
- हालांकि नवंबर 2014 के बाद से शनि के वृश्चिक राशि में जाने से पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी होंगी और इसी के परिणाम स्वरूप पार्टी की लोकप्रियता और शक्ति 2015 में ढलान पर देखने को मिल सकती है। वर्ष 2015 में इस पार्टी को अतिरिक्त रूप से सावधान रहने की जरूरत है।
जनता दल (यूनाइटेड)
- आने वाले समय में तुला राशि में प्रवेश करता शनि पार्टी के तौर पर जद-यू के लिए और उसके नेताओं के लिए कठिन समस्याएं पैदा करेगा। पार्टी और उसके नेतृत्वमें इस बात को लेकर बहुत दुविधा और अनिश्चय रहेगा कि भारतीय राजनीति में प्रासंगिक किस तरह बने रहें।
- शनि और सूर्य का संबंध स्पष्ट रूप से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के बीच टकराव और पार्टी में निराशाजनक स्थिति को बता रहा है। महत्वपूर्ण रूप से जून और नवंबर 2014 के बीच पार्टी के भीतर और उसकी राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा और यह पार्टी की पूरी पुनर्निर्माण प्रक्रिया पर असर डालेगा।
एआईएडीएमके
- प्रबल बृहस्पति महादशा 2014 के चुनाव परिणामों के बाद भी पार्टी के पक्ष में बनी रहेगी। पार्टी की कुंडली इसी ओर इशारा करती है। 16 वीं लोकसभा और केंद्र की पूरी राजनीति में पार्टी का महत्व और प्रभाव रहेगा। हालांकि पार्टी राहु की अंतिम अंतरदशा से गुजर रही है।
पार्टी की कुंडली में राहु बृहस्पति के साथ उदीयमान स्थिति में है। इसी वजह से पार्टी के निर्णय और कार्य आलोचना को भी आमंत्रित करेंगे। मध्य जुलाई 2014 से राहु का कन्या राशि में जाना पार्टी की संरचना पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालेगा और वर्ष 2014 के बाद के हिस्से में पार्टी का बिलकुल ही नया रोल तय हो सकता है।
वर्ष 2015 पार्टी के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहेगा औरपार्टी का शीर्ष नेतृत्व राज्य और केंद्र स्तर पर बहुत सी चुनौतियों से जूझ सकता है। समाजवादी पार्टी
- लोकसभा चुनावों के बाद उत्तरप्रदेश की राजनीति और केंद्र की राजनीति में समाजवादी पार्टी की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगी। हालांकि पार्टी जो भी शक्ति पाएगी उसे बनाए रखने के लिए बहुत सारी चुनौतियों का सामना करती नजर आएगी।
- जुलाई 2014 के मध्य तक पार्टी के शीर्ष नेताओं के बीच विवाद और दरारें स्पष्ट रूप से दिखने लगेंगी। राहु का कन्या राशि में प्रवेश निर्णायक भूमिका निभाएगा और दिसंबर 2015 तक पार्टी के लिए महत्वपूर्ण रहेगा।
- पार्टी के पूरे ढांचे में संरचनागत बदलाव और पुनर्निर्माण की प्रक्रिया देखने को मिल सकती है और यह पार्टी नेतृत्व के लिए बहुत तनावभरी स्थिति होगी।
बहुजन समाज पार्टी (बसपा)
- बहुजन समाज पार्टी प्रबल राहु-शुक्र काल से गुजर रही है। इसलिए पार्टी का कद और उसकी लोकप्रियता आने वाले समय में खासकर जून 2014 के मध्य पश्चात बढ़ेगी जबकि बृहस्पति कर्क राशि में प्रवेश करेगा।
- बसपा भी जुलाई 2014 के मध्य से भारतीय राजनीति में अहम भूमिका निभा सकती है। पार्टी का प्रभाव उप्र और केंद्र में 2015 में महसूस होगा।
(कंटेंट टीम- भावेश पाटनी, धर्मेश जोशी, तन्मय ठाकर, मालव भट्ट, जीतेंद्र ठक्कर, केतन तल्सानिया, प्रकाश पी. पंड्या, कश्यप रावल, संस्कृति भट्ट, दिनेश के. जोशी और प्रवीण खत्री)