• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • आलीराजपुर

भगोरिया हाट में रील कांड, युवती का वीडियो बनाकर आपत्तिजनक ऑडियो के साथ किया अपलोड, पुलिस ने दर्ज किया केस

नानपुर के भगोरिया हाट में शामिल एक युवती का वीडियो बनाकर उसे आपत्तिजनक ऑडियो के साथ रील के रूप में अपलोड करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज ...और पढ़ें

By Manoj BhadoriyaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 03 Mar 2026 08:58:51 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Mar 2026 08:58:51 PM (IST)
भगोरिया हाट में रील कांड, युवती का वीडियो बनाकर आपत्तिजनक ऑडियो के साथ किया अपलोड, पुलिस ने दर्ज किया केस
भगोरिया हाट में रील कांड। (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. भगोरिया हाट में युवती की गरिमा से खिलवाड़
  2. आपत्तिजनक ऑडियो सोशल मीडिया पर डाला
  3. पुलिस की साइबर सेल ने हटवाया गया वीडियो

नईदुनिया प्रतिनिधि, आलीराजपुर। नानपुर के भगोरिया हाट में पारंपरिक उत्सव के बीच सोशल मीडिया के गैर-जिम्मेदाराना उपयोग का मामला सामने आया है। हाट में शामिल एक युवती का वीडियो बनाकर उसे आपत्तिजनक ऑडियो के साथ रील के रूप में अपलोड करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, 28 फरवरी को ग्राम नानपुर में आयोजित भगोरिया हाट में एक युवती अपनी बहनों के साथ शामिल हुई थी।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

इसी दौरान एक युवक ने पारंपरिक वेशभूषा में मौजूद युवतियों का बिना अनुमति वीडियो बना लिया। बाद में उक्त वीडियो को इंस्टाग्राम आईडी से आपत्तिजनक और अमर्यादित ऑडियो के साथ पोस्ट कर दिया गया। वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलते ही पीड़िता ने साहस दिखाते हुए थाना कोतवाली पहुंचकर स्वजन के साथ लिखित शिकायत दर्ज कराई। इस पर कोतवाली पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया।


नानपुर थाना स्थानांतरित हुआ प्रकरण

चूंकि घटना स्थल नानपुर थाना क्षेत्र में आता है, इसलिए प्रकरण अग्रिम अनुसंधान हेतु वहां स्थानांतरित कर दिया गया है। इस बीच पुलिस ने आरोपित युवक से संबंधित वीडियो तत्काल डिलीट भी करवा दिया है। पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह ने बताया कि जिले में इंटरनेट मीडिया मॉनिटरिंग को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। उन्होंने कहा, सोशल मीडिया पर अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने वाले असामाजिक तत्वों पर आलीराजपुर पुलिस की पैनी नजर है।

यह भी पढ़ें- होली की खुशियां मातम में बदली... नोएडा से भिंड लौट रहे परिवार की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, दो बच्चों समेत 3 की मौत, 4 घायल

साइबर सेल की नजर

महिलाओं की निजता भंग करने वालों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी निरीक्षक सोनू सिटोले ने भी स्पष्ट किया कि साइबर सेल लगातार सक्रिय है और इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर नजर रखी जा रही है।