
छकतला : 14 स्थानों पर चोरी
पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद
-थोक में हुई वारदातों को एसपी ने बताया चुनौती
-गुस्साए लोगों ने हाट के दिन किया 6 घंटे चक्काजाम
छकतला। नईदुनिया प्रतिनिधि
छकतला क्षेत्र में शनिवार रात करीब 14 स्थानों पर चोरी हो गई। इससे गांव में दहशत का माहौल बन गया। पीड़ित लोग चौकी प्रभारी समीर खान को शिकायत करने पहुंचे, लेकिन उन्होंने किसी भी मामले में रात में कोई कार्रवाई नहीं की। चोरों ने हनुमान मंदिर के दानपात्र में रखे हजारों रुपए भी ले गए। रविवार को साप्ताहिक बाजार होने के बाद भी ग्रामीणों ने पूरा गांव बंद रखा। बस स्टैंड चौराहे पर लोग धरने पर बैठ गए और एसपी को बुलाने की मांग करते रहे। एसपी विपुल श्रीवास्तव रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे छकतला पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि एक साथ 14 स्थानों पर चोरी होना हमारे लिए भी किसी चुनौती से कम नहीं है। जल्द से जल्द हम चोरी का खुलासा करने की कोशिश करेंगे। फिलहाल जोबट एसडीओपी को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे भी लगाए।
प्रशासन द्वारा चक्काजाम व बंद के खुलवाने के लिए नायब तहसीलदार ठाकुर प्रसाद दोहरे, जोबट एसडीओपी मोरे व सोंडवा थाना प्रभारी नाथूसिंह ने ग्रमीणों को करीब दो घंटे तक समझाइश दी, लेकि न वे वरिष्ठ अधिकारी को ही ज्ञापन देने की मांग करते रहे। एसपी ने ग्रामीणों व व्यापारियों से अपील की कि सक्षम लोग दुकान व घरों के आगे सीसीटीवी कै मरे लगाएं। साथ ही ग्राम रक्षा समिति व ग्राम के लोगों से पुलिस के साथ दो-दो घंटे गश्त करने का भी आह्वान किया। भाजपा नेता वकील सिंह ठकराला, कांग्रेस नेता मुके श पटेल और ग्रामीणों ने मांग की है कि छकतला व बखतगढ़ थाने का स्टाफ बदलकर पुलिस फोर्स बढ़ाया जाए। छकतला में नियमित गश्त कर 1-8 का स्टाफ रखा जाए। साथ ही चोरियों की रिपोर्ट अलग-अलग नाम से दर्ज कर तत्काल कार्रवाई हो अन्यथा जन आंदोलन कि या जाएगा।
हरकत में नहीं आई पुलिस
रियाज नजर मोहम्मद ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे शटर तोड़ने की आवाज आई। हम जाग गए और चिल्लाए तो चोर हमारे पास की गली में मंडी तरफ भागे। वैसे ही मैं चौकी पर पहुंचा, लेकि न वहां पर दो जवान को कहा, लेकिन फिर भी वे नहीं आए। अगर उस समय पुलिस हरकत में आ जाती तो शायद अन्य जगह चोरी नहीं होती। उधर कवाट रोड पर शराब दुकान से शराब चोरी कर चोरों ने पास के ही बरामदे पर बैठकर शराब पी। वहां शराब की बोतल के साथ गिलास व पानी की बोतल मिली।
बाजार से खाली हाथ लौटना पड़ा
रविवार को छकतला का साप्ताहिक बाजार होने के कारण आसपास क्षेत्र के ग्रामीण सप्ताह भर का सामान खरीदने आते है। ग्राम बडदा के नीलेश, रमण, ग्राम जामली के संजय पिता वासिया व जालू पिता अलसिया ने बताया कि हम लोग सुबह साप्ताहिक बाजार में आए थे लेकि न चोरी होने से खाली हाथ ही लौटना पड़ा।
यहां हुई वारदातें
- कवाट रोड पर हनुमान मंदिर से दानपेटी से हजारों रुपए ले गए।
- रियाज उर्फ राजू पिता नजर मोहम्मद की दुकान के शटर के दो ताले तोड़कर चोरी करने की कोशिश की गई। राजू की मां के जाग जाने पर चोर भाग गए। इसकी सूचना पुलिस चौकी छकतला पर रात दो बजे दी गई। इसके बावजूद पुलिस ने यह कहकर टाल दिया कि हमारी 24 घंटे की ड्यूटी नहीं है। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
- नरेंद्र चोगड़ उर्फ नरु पिता धुंधर सिंह की दुकान के दरवाजे का ताला तोड़कर 4500 रुपए सहित अन्य सामान करीब एक हजार रुपए का चोरी कर ले गए। आवेदन देने पर भी रिपोर्ट नहीं लिखी गई।
- छकतला के मुके श पिता शंकरलाल मात्रे की दुकान का ताला तोड़कर दो गल्ले में रखे 5 हजार रुपए ले गए। सूचना चौकी प्रभारी छकतला को दी गई, लेकि न कार्रवाई नहीं हुई।
- बाजार फलिया छकतला के ही रामा उर्फ हुलु पिता भूरसिंह के घर का ताला तोड़कर 65 हजार रुपए चोरी कर लिए गए। सूचना चौकी प्रभारी छकतला को दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
- छकतला के फु लमाल रोड पर कालू पिता भिलड़ा की दुकान का दरवाजा तोड़कर बदमाश गल्ले में रखे 10 हजार रुपए की चिल्लर सहित 20 हजार रुपए ले गए। इसके अलावा तीन किलो काजू, दो किलो बादाम, पांच किलो देशी घी, और गुटखे के 20 पैकेट और तेल के पांच डिब्बे सहित करीब 15 हजार रुपए का सामान चोरी हो गया। इसकी भी सूचना चौकी प्रभारी छकतला को दी गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
- फु लमाल रोड पर मुके श पिता चमायड़ा की दुकान की शटर का ताला तोड़कर सामान और करीब 7 हजार रुपए चोरी हो गए।
- नंदू पिता देवजिया की दुकान का दरवाजा तोड़कर नकदी के अलावा 6500 रुपए का सामान चोरी कर ले गए।
- फुलमाल रोड निवासी सुरसिंह पिता चंदू की दुकान की शटर उचकाकर सामान और 10 हजार रुपए नकदी सहित पांच हजार का माल ले गए।
- फु लमाल रोड पर ही राजेश पिता पन्नालाल की दुकान की शटर उचकाकर लगभग 5 हजार का सामान व नकदी 10 हजार रुपए चोरी हो गए।
- ग्राम छकतला की बसंती पिता भायसिंह के घर के आगे और पीछे के दोनों दरवाजे तोड़कर घर में रखी चांदी का कंदोरा 14 हजार रुपए, चांदी की एक जोड़ पायल 13 हजार 500 रुपए, चांदी मंगलसूत्र कीमत 3500 रुपए चोरी हो गए। सूचना चौकी प्रभारी छकतला को दी गई, लेकि न कार्रवाई नहीं हुई।
- छकतला के ही विकास पिता भुवानसिंह जामोर की दुकान का दरवाजा तोड़कर 7 हजार का किराना ले गए।
- ईश्वर की दुकान से नकदी व 2500 हजार रुपए का सामान ले गए। सूचना चौकी प्रभारी छकतला को दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
- आलीराजपुर रोड पर कटलरी की दुकान की खिड़की तोड़कर 13 हजार रुपए ले गए।
- छकतला में कु छ दिन पहले शंकरलाल राठौड़, नानजी कनेश, इमरान मंसूरी, पवन वर्मा, भुरु आदि के वाहनों से टायर और अन्य सामान चोरी हो गया था।
दोषी पर होगी कार्रवाई
मामले की जांच जोबट एसडीओपी को सौंपी गई है। वे दो दिन में मामले की पड़ताल रिपोर्ट सौंपेंगे। जो भी दोषी होगा, कार्रवाई करेंगे।
-विपुल श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक, आलीराजपुर