• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • आलीराजपुर

CM मोहन यादव के नाम का फर्जी लेटरहेड से डॉक्टर का ट्रांसफर आदेश, ₹40,000 में सौदा, 15 हजार की पहली किस्त; आरोपी अरेस्ट

आलीराजपुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम से फर्जी लेटरहेड बनाकर आयुष डॉक्टर के तबादले का आदेश जारी करने का मामला सामने आया है।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 23 Aug 2026 08:14:42 PM (IST)Updated Date: Sun, 23 Aug 2026 08:23:49 PM (IST)
CM मोहन यादव के नाम का फर्जी लेटरहेड से डॉक्टर का ट्रांसफर आदेश, ₹40,000 में सौदा, 15 हजार की पहली किस्त; आरोपी अरेस्ट
मुख्यमंत्री की तस्वीर और सरकारी लोगो लगाकर बनाया फर्जी आदेश (फोटो- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. सीहोर निवासी मुकेश भोसले पुलिस के हत्थे चढ़ा
  2. सोंडवा के नवलसिंह से 15 हजार रुपये मिले
  3. विद्युत और स्कूल विभाग को भी फर्जी आदेश भेजे

नईदुनिया प्रतिनिधि, आलीराजपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम से फर्जी लेटरहेड तैयार कर आयुष डॉक्टर के तबादले का आदेश जारी करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने प्रकरण की जांच के बाद सीहोर के श्यामपुरा निवासी मुकेश भोसले को गिरफ्तार किया है। उसके पास से मोबाइल और टैबलेट जब्त किए गए हैं।

21 जुलाई को सीएमएचओ को भेजा फर्जी आदेश

एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया ने बताया कि 21 जुलाई को मुख्यमंत्री के नाम से तैयार फर्जी आदेश आलीराजपुर के सीएमएचओ डॉ. राजेश अतुलकर के व्हाट्सएप पर भेजा गया था। इसमें आयुष विभाग की डॉक्टर निर्मला निगवाल का उदयगढ़ से सोंडवा तबादला करने के निर्देश दिए गए थे। पत्र की भाषा और प्रारूप पर संदेह होने के बाद सीएमएचओ ने इसकी जांच कराई, जिसमें आदेश फर्जी पाया गया।


40 हजार रुपये में हुआ था सौदा

सीएमएचओ की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि आरोपित ने फर्जी आदेश तैयार करने के लिए मोबाइल और टैबलेट का इस्तेमाल किया था। आदेश में मुख्यमंत्री की तस्वीर के साथ मध्य प्रदेश शासन का आधिकारिक लोगो भी लगाया गया था। पुलिस के अनुसार, आरोपित का सोंडवा के एक व्यक्ति से 40 हजार रुपये में सौदा हुआ था।

आलीराजपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

SP रघुवंश सिंह के निर्देशन में माननीय मुख्यमंत्री के नाम से फर्जी डिजिटल स्थानांतरण पत्र बनाकर WhatsApp से गुमराह करने वाले आरोपी मुकेश भोसले को थाना कोतवाली पुलिस ने महज 24 घंटे में गिरफ्तार किया। @mohdept

@JansamparkMP

@MPPoliceDeptt pic.twitter.com/lLaMoZkLyf

— SP Alirajpur (@sp_alirajpur) August 23, 2026

अन्य विभागों में भी भेजे आदेश

पुलिस को आरोपित के मोबाइल की जांच में सोंडवा साकड़ी के नवलसिंह से फोन-पे के जरिए 15 हजार रुपये के ट्रांजेक्शन की जानकारी मिली है। यह रकम सौदे की पहली किस्त बताई जा रही है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपित ने विद्युत विभाग और स्कूल प्रशासन विभाग को भी मुख्यमंत्री के नाम से आदेश भेजे थे। इससे पुलिस की जांच का दायरा बढ़ गया है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।