MP News: धर्मांतरण के प्रयास की आशंका में हमला, मारपीट, बाइकों में तोड़फोड़
आरोप है कि इस पर वहां मौजूद अन्य लोगों ने दोनों को पीट दिया। मारपीट करने वालों में झाबुआ से आए धर्म विशेष के लोग भी शामिल थे। ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना के बाद कुछ अन्य ग्रामीणों ने बर्थडे पार्टी में घुसकर दूसरे पक्ष के लोगों के साथ मारपीट की तथा बाहर खड़ी बाइकों में तोड़फोड़ कर दी।
Publish Date: Tue, 11 Feb 2025 11:17:21 PM (IST)
Updated Date: Wed, 12 Feb 2025 07:20:07 AM (IST)
ग्रामीणों से चर्चा करते हुए पुलिस अधिकारी।HighLights
- कट्ठीवाड़ा थाने के ग्राम रठौड़ी का मामला।
- देर रात तक पुलिस की जांच चल रही थी।
- किसी भी पक्ष पर एफआईआर दर्ज नहीं।
नईदुनिया न्यूज, कट्ठीवाड़ा। थाना क्षेत्र के ग्राम रठौड़ी में एक घर में चल रहे कार्यक्रम के दौरान उपद्रव हो गया। मतांतरण के प्रयास की आशंका में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई तथा बाइकों में भी तोड़फोड़ की गई। घटना में छह से अधिक लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कट्ठीवाड़ा लाया गया। देर रात तक पुलिस की जांच जारी थी और किसी भी पक्ष पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी।
![naidunia_image]()
- ग्रामीणों के अनुसार गांव के गमेश परमार के यहां जन्मदिन की पार्टी थी। इसमें गांव के लोगों को भी बुलाया गया था। यहां धर्म विशेष के भजन बजने के साथ ही अन्य धार्मिक गतिविधियां चल रही थीं।
- इस पर पार्टी में मौजूद गांव के अश्विन और राहुल ने आपत्ति ली। इस हमले में विनोद भूरिया, मगेसिंह पचाया, गमेश परमार, शिवराज परमार, साम्यल परमार सहित अन्य घायल हो गए।
- मामले की जानकारी मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल भी कट्ठीवाड़ा पहुंच गए थे। दोनों पक्षों की ओर से बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
- उधर, दूसरे पक्ष के कुछ लोग देर शाम थाने पहुंचे और ज्ञापन दिया। इसमें आरोप लगाया है कि जन्मदिन की पार्टी के नाम पर मतांतरण का प्रयास किया जा रहा था।
- किसी बाहरी पक्ष ने हमला नहीं किया, बल्कि एक ही पक्ष के लोगों के बीच आपस में विवाद हुआ है।
- मामले में पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से बचते रहे। थाना प्रभारी सरदारसिंह सोलंकी ने बताया कि फिलहाल जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।