आलीराजपुर। नर्मदा समग्र के नदी एंबुलेंस प्रकल्प द्वारा ग्राम भिताड़ा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान पुणे से आए बाल चिकित्सा विशेषज्ञ डा. विकास आलूरे, प्रीति आलूरे, डा. ओमकार आलूरे, नर्मदा समग्र नदी एंबुलेंस के चिकित्सक डा. कमलेश भावसार ने वनवासी बधाों, महिलाओं व पुरुषों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के बाद ग्रामवासियों को दवाएं भी दी गईं। एंबुलेंस समन्वयक राजेश जादम ने बताया कि शिविर में 113 मरीजों का उपचार किया गया।
पति की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत
आलीराजपुर/नानपुर। करवा चौथ पर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जल व्रत रखा। देर शाम चंद्र दर्शन के लिए महिलाओं ने पूजन कर अपना व्रत खोला। शहर में विभिन्ना समाजों में सामूहिक रूप से पर्व मनाया गया। उधर, नानपुर में भी विभिन्न समाजों में परंपरा अनुसार करवा चौथ का पर्व मनाया गया।
अर्द्घसैनिक बल ने शहर में किया फ्लैग मार्च
आलीराजपुर। जोबट विधानसभा उप चुनाव के मद्देनज संपूर्ण जिले में आदर्श आचार संहिता लागू है। इसे लेकर सोमवार को यहां अर्द्घसैनिक बल के जवानों ने मुख्य मार्गों पर फ्लैग मार्च किया। जवानों ने मार्च करते हुए नगरवासियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
अणु जिनेंद्र दर्शन यात्रा का आयोजन
झाबुआ। थांदला में स्थानकवासी जैन श्रावक संघ अध्यक्ष जितेंद्र घोड़ावत, सचिव प्रदीप गादिया के नेतृत्व में वरिष्ठ सदस्य बुद्धिलाल कांकरिया, सुरेशचंद्र चौधरी, रजनीकांत लोढ़ा, विमल छाजेड़, प्रफुल्ल तलेरा, जुवारमल श्रीमाल, विमल चौधरी, धर्मेश छाजेड़, साधना रुनवाल सहित महावीर जैन पाठशाला के संचालक व बच्चों की अणु जिनेन्द्र दर्शन यात्रा का आयोजन किया गया। दर्शन यात्रा ने खाचरौद पहुंच कर प्रवर्तक श्री जिनेन्द्रमुनिजी के दर्शन-वंदन कर गुरु भक्ति में लगे दोषों की क्षमा याचना की। गुरु भगवंत के चरणों में आगामी वर्षावास तथा अक्षय तृतीया पारणे की भावभरी विनती की। अपनी दादी स्व. शकुंतला तलेरा की भावनाओं से अवगत करवाते हुए विशेष तलेरा ने कहा कि अक्षय तृतीया के पारणें करवाना तलेरा परिवार की भावना ही नहीं एक कर्ज भी है जिसे गुरुदेव की स्वीकृति से उतारा जा सकता है।