• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • आलीराजपुर

MP में 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया अधिकारी, जेब में रखे घूस के पैसे, लोकायुक्त ने पेंट उतरवाई

MP News: मध्य प्रदेश के आलीराजपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए लोकायुक्त इंदौर की टीम ने कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रामा अवास...और पढ़ें

By Manoj BhadoriyaEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 24 Sep 2025 08:34:59 PM (IST)Updated Date: Wed, 24 Sep 2025 08:34:59 PM (IST)
MP में 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया अधिकारी, जेब में रखे घूस के पैसे, लोकायुक्त ने पेंट उतरवाई
MP में 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया अधिकारी

HighLights

  1. कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
  2. कुल पांच लाख रुपये मांगी थी घूस
  3. लोकायुक्त इंदौर की टीम ने की कार्रवाई

नईदुनिया प्रतिनिधि, आलीराजपुर। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए लोकायुक्त इंदौर की टीम ने कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रामा अवास्या को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपित ने घूस के रुपये लेकर पेंट की जेब में रख लिए थे। लोकायुक्त ने पेंट भी उतरवाकर जब्त किया है।

कमलेश संगाडिया निवासी ग्राम बरझर (शामलाकुंड) तहसील चंद्रशेखर आजादनगर ने शिकायत की थी कि उसकी पत्नी कमिला संगाडिया ग्राम शामलाकुंड में शासकीय उचित मूल्य दुकान (कोड नं. 4906022) का संचालन करती हैं।

गत 20 अगस्त को कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रामा अवास्या द्वारा उक्त दुकान का पंचनामा तैयार किया गया और उसी आधार पर एफआईआर दर्ज करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायतकर्ता द्वारा यह मामला लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्राथमिक सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने के बाद टीम ने यह कार्रवाई की है।


वेयरहाउस में पकड़ा गया रिश्वत लेते अधिकारी

पहले आरोपित अधिकारी ने महिला को कलेक्टर कार्यालय बुलाया, परंतु मीटिंग का हवाला देकर बाद में उसे वेयरहाउस में बुलाया गया। जैसे ही महिला व उसके पति ने आरोपित को 50 हजार रुपये की पहली किस्त सौंपी, लोकायुक्त की टीम ने मौके पर दबिश दी और अवास्या को रिश्वत की रकम के साथ रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। यह भी जानकारी सामने आई है कि यह रकम पांच लाख रुपये की कुल रिश्वत में से पहली किस्त थी, जिसमें से एक लाख रुपये बुधवार को देने का समझौता हुआ था।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

आरोपित के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा सात के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपित से पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

कार्रवाई में ये अधिकारी रहे शामिल

कार्रवाई का नेतृत्व कार्यवाहक निरीक्षक सचिन पटेरिया ने किया। टीम में प्रआर विवेक मिश्रा, आरक्षक विजय कुमार, कमलेश परिहार, अनिल परमार सहित अन्य स्टाफ शामिल रहे। गवाह के रूप में लोकायुक्त इंदौर से बीआरसी अनुराग भारद्वाज, राजेंद्र तंवर आदि उपस्थित रहे।

प्रशासनिक हलकों में हड़कंप

कार्रवाई से जिले के प्रशासनिक और खाद्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। आम नागरिकों ने लोकायुक्त टीम की कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश बताया है और सराहना की है।