
आलीराजपुर। बस में ज्यादा यात्रियों को बैठाने के आपने कई मामले सुने होंगे, लेकिन ऐसा मामला पहली बार सामने आया है। एक 41 सीटर बस में 124 यात्रियों को ठूस-ठूसकर भरा गया था।
बस पलसूद(बड़वानी) से गुजरात के जूनागढ़ जा रही थी। आलीराजपुर में जब पुलिस ने इसे रोककर सवारियां उतारकर गिनती की तो वो चौक गए। इसके बाद बस क्रमांक जीजे-20-वी-7311 को जब्त कर लिया गया। इस प्रकरण को पुलिस आरटीओ को भेजने की कार्रवाई कर रही है।
जब बस को रोका गया तब उसमें यात्री बाहर तक लटके हुए थे। ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस से बचकर ज्यादा सवारी बैठाना आम बात हो गई है, लेकिन एक साथ 124 सवारी बस में से निकलने का मामला यहां पहली बार सामने आया है। पुलिस के मुताबिक बस अवैध है और इनमें बैठनें की सीटों से तीन गुना ज्यादा सवारियां मिली।