• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • आलीराजपुर

MP में हैरतअंगेज घटना, नल जल योजना के 18 लाख के पाइप जोधपुर ले गए बदमाश, फिल्मी स्टाइल में चोरी

गत 28 नवंबर को यहां करीब 18 लाख रुपये के 111 नग पाइप डाले गए थे। 24 दिसंबर को निरीक्षण में मौके से पाइप गायब मिले। इस पर पुलिस ने जांच प्रारंभ की। विव...और पढ़ें

By Manoj BhadoriyaEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Sat, 27 Dec 2025 09:32:17 PM (IST)Updated Date: Sat, 27 Dec 2025 09:38:34 PM (IST)
MP में हैरतअंगेज घटना, नल जल योजना के 18 लाख के पाइप जोधपुर ले गए बदमाश, फिल्मी स्टाइल में चोरी
पुलिस ने जोधपुर से पाइप बरामद कर लिए हैं।

HighLights

  1. 18 लाख रुपये के पाइप फिल्मी स्टाइल में चोरी कर लिए गए।
  2. कर्मचारी से कहा रतलाम से वाहन आ रहे हैं, इसमें पाइप भर दो।
  3. इसके बाद से पाइप वाहन में भरकर राजस्थान के जोधपुर ले गए।

नईदुनिया प्रतिनिधि, आलीराजपुर। जोबट के निकट ग्राम कालीखेतर में नल जल योजना के 18 लाख रुपये के पाइप फिल्मी स्टाइल में चोरी कर लिए गए। दरअसल यहां काम के दौरान कर्मचारी से कहा गया कि रतलाम से वाहन आ रहे हैं, इसमें पाइप भर दो। इसके बाद से पाइप वाहन में भरकर राजस्थान के जोधपुर ले गए। योजना का काम कर रही कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने जोधपुर से पाइप बरामद कर लिए हैं।

यह है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार कालीखेतर भागडी कलम फलिया जंगल क्षेत्र में हर घर नल जल योजना के तहत काम प्रचलित है। निजी कंपनी यहां काम कर रही है। यहां लाइन बिछाने के लिए पाइप रखे गए थे। मेघा इंजीनियरिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, हैदराबाद कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत श्रीनीवासुलु पिता शेशायाह चौडम ने बताया कि गत 28 नवंबर को यहां करीब 18 लाख रुपये के 111 नग पाइप डाले गए थे।


24 दिसंबर को निरीक्षण में मौके से पाइप गायब मिले। इस पर पुलिस ने जांच प्रारंभ की। विवेचना के दौरान घटनास्थल पर कार्यरत हाइड्रा मशीन चालक से पूछताछ करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि रतलाम ट्रांसपोर्ट से फोन आया था कि रतलाम से वाहन भेजे जा रहे हैं, जिनमें पाइप भरना है।

इस संबंध में रतलाम ट्रांसपोर्ट से भेजे गए वाहनों के चालकों से पूछताछ की गई, जिन्होंने बताया कि कालीखेतर से पाइप भरकर उन्हें जोधपुर राजस्थान में खाली किया गया। तत्पश्चात जोबट पुलिस द्वारा रतलाम ट्रांसपोर्ट से प्राप्त वाहन व मोबाइल नंबरों की जानकारी के आधार पर ललित जांगिड़ निवासी गरजवास खुर्द जोधपुर (राजस्थान) का मोबाइल नंबर चिह्नित किया गया।

उक्त मोबाइल नंबर की लोकेशन पर पहुंचने पर मुख्य आरोपित फरार पाया गया, हालांकि वहां कार्यरत अन्य व्यक्तियों द्वारा चोरी किए गए पाइप को अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा था। जिस पर जोबट पुलिस टीम ने सभी पाइप को जब्त कर लिया है। जब्त शुदा पाइप को थाना बनाड़ लाकर आवश्यक कार्यवाही उपरांत थाना जोबट लाया जा रहा है। पुलिस अब पाइप चोरी करने वाले अन्य आरोपितों का पता लगा रही है।