• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • आलीराजपुर

आलीराजपुर हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला 11वीं का छात्र, सुसाइड नोट में लिखा- I Hate You Sir

आलीराजपुर में चांदपुर स्थित शासकीय सीनियर आदिवासी बालक छात्रावास में 11वीं कक्षा के छात्र दुमेश कलेश के गले में फंदा लगने से मौत हो गई। यह आत्महत्या ह...और पढ़ें

By vishal anand chhatiyeEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 09 Aug 2026 07:31:59 PM (IST)Updated Date: Sun, 09 Aug 2026 07:31:59 PM (IST)
आलीराजपुर हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला 11वीं का छात्र, सुसाइड नोट में लिखा- I Hate You Sir
आदिवासी दिवस पर सनसनीखेज घटना। (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. आदिवासी दिवस पर सनसनीखेज घटना
  2. हॉस्टल वार्डन पर रैगिंग के गंभीर आरोप
  3. छात्रों ने वार्डन पर जताया हत्या का शक

नईदुनिया न्यूज, आलीराजपुर। जिले में चांदपुर स्थित शासकीय सीनियर आदिवासी बालक छात्रावास में 11वीं कक्षा के छात्र दुमेश कलेश के गले में फंदा लगने से मौत हो गई। यह आत्महत्या है या हत्या इसकी जांच हो रही है। हालांकि पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। विश्व आदिवासी दिवस के दिन घटना सामने आने से लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। छात्रावास के बाहर बड़ी संख्या में छात्र जमा हो गए। सूचना मिलते ही एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जोबट विधायक सेना महेश पटेल भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया।

सुसाइड नोट में लिखा- आई हेट यू सर

उधर, पुलिस के अनुसार शुरूआत तौर पर सुसाइड नोट में आई हेट यू सर। पापा, मिनाक्षी वाइफ, भाई महेश व धर्मेश। मेको भी मरने को लग रहा था। लेकिन बार-बार बोलते हैं यार इसलिए मरने लगा रहा। मां मुझे बहुत दर्द होगा, लेकिन दिनेश व रमेश मुझे जीने नहीं दे रहे हैं। तुमको लगता है मीनाक्षी के लिए मर रहा है। मैं उसके लिए नहीं जा रहा हूं। मरने जा रहा गुडबाई हूं। मेरे घर वालों को कुछ नहीं करना। पुलिस भी कुछ नहीं करना। हालांकि जांच जारी है।


छात्रों ने वार्डन पर लगाए गंभीर आरोप

छात्रों का कहना है कि दुमेश की मौत आत्महत्या नहीं है। जिस रस्सी से शव लटका मिला वह छात्रावास की नहीं थी। कुछ छात्रों ने सीधे हास्टल वार्डन पर शक जताया। उनका आरोप है कि वार्डन रात में शराब पीकर आते थे और छात्रों के साथ रैगिंग करते थे। अकेले कमरे में बंद करके डांटते थे।

शिकायत करने पर स्कूल से फेल कराने की धमकी देते थे। छात्रों ने बताया कि घटना के समय कमरे में तीन लोग थे, जिनमें नितिन और लाल सिंह के नाम शामिल हैं। कमरे का ताला बंद था जिसे पुलिस ने आकर तोड़ा। चाबी चपरासी के पास थी। छात्रावास में 9वीं से 12वीं तक करीब 50 छात्र रहते हैं।

विधायक ने की जांच और सुरक्षा व्यवस्था सुधारने की मांग

विधायक सेना पटेल ने इस घटना को बेहद गंभीर बताया। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए ताकि मौत के असली कारण सामने आ सकें। उन्होंने कहा कि छात्रावास में रह रहे बच्चों की सुरक्षा सबसे जरूरी है। डॉक्टर की उपलब्धता, साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता और आपातकालीन व्यवस्था की नियमित जांच होनी चाहिए।

परिवार से फोन पर बात कर विधायक ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि एक मासूम की जान जाना पीड़ादायक है और बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया है।

यह भी पढ़ें- एमपी में चौथे समयमान वेतनमान पर घमासान, कर्मचारियों को 3 साल बाद भी नहीं मिला लाभ, आंदोलन की दी चेतावनी

सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। प्रशासन ने हॉस्टल में अतिरिक्त स्टाफ तैनात करने और छात्रों की काउंसलिंग कराने की बात कही है। इस घटना के बाद परिजनों और छात्रों की मांग है कि हॉस्टल में सुरक्षा और अनुशासन की व्यवस्था तुरंत दुरुस्त की जाए।