
छकतला (आलीराजपुर)। छकतला क्षेत्र में शनिवार रात करीब 14 स्थानों पर धावा बोलकर चोर लाखों का माल ले गए। इससे गांव में दहशत का माहौल बन गया। रविवार को साप्ताहिक बाजार होने के बाद भी ग्रामीणों ने गांव बंद रखा।
बस स्टैंड चौराहे पर लोग धरने पर बैठ गए और एसपी को बुलाने की मांग करते रहे। एसपी विपुल श्रीवास्तव रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे छकतला पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि शीघ्रह ही चोरी का खुलासा करने की कोशिश करेंगे।
चक्काजाम व बंद के खुलवाने के लिए नायब तहसीलदार ठाकुर प्रसाद दोहरे, जोबट एसडीओपी मोरे व सोंडवा थाना प्रभारी नाथूसिंह ने ग्रमीणों को करीब दो घंटे तक समझाइश दी, लेकि न वे वरिष्ठ अधिकारी को ही ज्ञापन देने की मांग करते रहे।
एसपी ने ग्रामीणों व व्यापारियों से अपील की कि सक्षम लोग दुकान व घरों के आगे सीसीटीवी कै मरे लगाएं। साथ ही ग्राम रक्षा समिति व ग्राम के लोगों से पुलिस के साथ दो-दो घंटे गश्त करने का भी आह्वान किया। रियाज नजर मोहम्मद ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे शटर तोड़ने की आवाज आई। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि चौकी पर गए पर कार्रवाई नहीं की गई।
प्रशासन चाहे तो तबादला कर दे
स्थानीय जनता आरोप लगा रही है कि आपने कार्रवाई नहीं की। इस पर थाना प्रभारी समीर खान ने कहा कि मैं 24 घंटे ड्यूटी कर रहा हूं। आरोप बेबुनियाद हैं। इसके बाद भी प्रशासन चाहे तो तबादला कर दे। मुझे जो करना है, वह मैं देख लूंगा।
दोषी पर होगी कार्रवाई
मामले की जांच जोबट एसडीओपी को सौंपी गई है। वे दो दिन में पड़ताल रिपोर्ट सौंपेंगे। जो भी दोषी होगा, कार्रवाई करेंगे।
-विपुल श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक, आलीराजपुर