• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • आलीराजपुर

भगोरिया मंच पर विजयवर्गीय को देख सिंघार का तंज- औकात दिखाने वाले भी यहां आए हैं, मंत्री बोले- राजनीतिक टिप्पणी नहीं करूंगा

आलीराजपुर के भगोरिया हाट में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार आमने-सामने दिखे। मंच से आदिवासी मुद्दों पर सियासी बयानबाजी हुई और आ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 03 Mar 2026 12:29:44 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Mar 2026 01:11:48 PM (IST)
भगोरिया मंच पर विजयवर्गीय को देख सिंघार का तंज- औकात दिखाने वाले भी यहां आए हैं, मंत्री बोले- राजनीतिक टिप्पणी नहीं करूंगा
कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार आमने-सामने नजर आए।

HighLights

  1. भगोरिया हाट में सियासी टकराव।
  2. मंत्री ने योजनाओं का किया जिक्र।
  3. राजनीतिक सवालों से बचते दिखे मंत्री।

नईदुनिया प्रतिनिधि, आलीराजपुर। आदिवासी समाज के पारंपरिक भगोरिया पर्व के समापन अवसर पर सोमवार को आयोजित भगोरिया हाट में प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार आमने-सामने नजर आए।

एक ओर मंत्री ने आदिवासी परंपरा और संस्कृति की सराहना करते हुए सरकार की योजनाओं का बखान किया, वहीं दूसरी ओर सिंघार ने सरकार और मंत्री पर तीखा हमला बोलते हुए सवालों की बौछार कर दी। भगोरिया के मंच से दोनों नेताओं की बयानबाजी ने आयोजन को सियासी रंग दे दिया।

राजनीतिक बयानबाजी से बचते नजर आए मंत्री

  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से चर्चा में आदिवासी समाज को भगोरिया और होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार आदिवासियों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है।
  • उन्होंने दावा किया कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से एक परिवार को 30 से 50 हजार रुपए तक का लाभ मिल रहा है। हालांकि वे राजनीतिक सवालों से बचते नजर आए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे यहां केवल भगोरिया उत्सव में शामिल होने आए हैं, किसी प्रकार की राजनीतिक बयानबाजी नहीं करेंगे।

नेता प्रतिपक्ष ने विजयवर्गीय पर साधा निशाना

  • इधर, विशेष भगोरिया गैर में शामिल होने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मीडिया से चर्चा में सरकार और मंत्री विजयवर्गीय पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री विधानसभा में आदिवासियों को “औकात दिखाने” की बात करते हैं। अब भगोरिया में शामिल होने आए हैं।
  • सिंघार ने सवाल उठाया कि मंत्री यहां आदिवासियों को औकात दिखाने आए हैं, उनका अपमान करने आए हैं या फिर उनसे माफी मांगने आए हैं। सिंघार ने प्रदेश के आदिवासी समाज को भगोरिया और होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति और परंपराएं प्रदेश की पहचान हैं, जिनका सम्मान होना चाहिए।