आलीराजपुर। फ़तेह क्लब मैदान पर स्वतंत्रता दिवस का पर्व उल्लासपूर्वक मनाया गया। मैदान पर मार्निंग वाकर्स ग्रुप, पंतजलि योगा ग्रुप व हेलीपेड योगा ग्रुप के सदस्यों ने तिरंगा रैली निकाली। योग साधक स्वरूप क्षीरसागर ने बताया कि तिरंगा ध्वज फहराकर सामूहिक राष्ट्रगान किया गया। इस अवसर पर ओमप्रकाश राठौड़, ओच्छबलाल सोमानी, डा. कन्हैयालाल गुप्ता, अरुण गेहलोत, राजेश राठौर, मदन अमरीश नगवाड़िया, कृष्णा सोमानी, धर्मेंद्र राठौड़, शैलू सराफ, जितेंद्र वाघेल, महेंद्र टवली, राजेंद्र सिंह गुड्डू, मुकेश शाह, उमेश वर्मा, पिंकू वर्मा आदि मौजूद थे।
जिला पंचायत की सामान्य सभा आज
आलीराजपुर। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 18 अगस्त को सुबह 11.30 बजे से होगी। जिला पंचायत सीईओ संस्कृति जैन ने बताया कि बैठक जिला पंचायत के सभाकक्ष में होगी। इसमें विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।
सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति का अभियान, कपड़े की थैली का किया वितरण
आलीराजपुर। समाजसेवी संस्था पहल फार ए चेंज ने स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर शहर में प्लास्टिक से मुक्ति के लिए अभियान की शुरुआत की है। इसे लेकर यहां रैली निकाली गई तथा घर-घर जाकर कपड़े की थैली का वितरण किया गया। इस दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की समझाइश भी दी गई। कहा कि हमारा नगर प्लास्टिक से मुक्त बनाने का संकल्प है। इससे पर्यावरण को बचाया जा सकेगा तथा शहर स्वच्छ व सुंदर बन सकेगा।
सिद्घेश्वर महादेव का निराला रूप देख मोहित हो गए भक्त
बड़ी खट्टाली। श्रावण के आखिरी सोमवार पर क्षेत्र के शिवालयों में भक्ति का उल्लास छाया रहा। यहां सिद्घेश्वर महादेव मंदिर मंदिर में बाबा का सुबह और शाम अलग-अलग मनोहारी शृंगार किया गया। भक्त बाबा का निराला रूप देख मोहित हो गए। सुबह से देर शाम तक शिवालयों में श्रद्घालुओं का तांता लगा रहा।