• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • आलीराजपुर

आलीराजपुर में दूसरी जगह सगाई होने के बाद भी मिल रहा था युवक, प्रेमिका के भाई ने गला घोंटकर मार डाला

चंद्रशेखर आजाद नगर थाना क्षेत्र के ग्राम अमनकुआं में 21 वर्षीय युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार प्रेम संबंध और यु...और पढ़ें

By vishal anand chhatiyeEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 26 Sep 2026 07:18:32 PM (IST)Updated Date: Sat, 26 Sep 2026 07:18:32 PM (IST)
आलीराजपुर में दूसरी जगह सगाई होने के बाद भी मिल रहा था युवक, प्रेमिका के भाई ने गला घोंटकर मार डाला
प्रेमिक के भाई ने गला घोंटकर की हत्या। (एआई इमेज)

HighLights

  1. सगाई के बाद भी युवती से मिलने पहुंचा था 21 वर्षीय मनीष
  2. युवती के भाई ने गला घोंटकर युवक को मार डाला
  3. शव खेत की मेड़ पर फेंका, युवती, मां और भाई गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि, आलीराजपुर: चंद्रशेखर आजाद नगर थाना क्षेत्र के ग्राम अमनकुआं में 21 वर्षीय युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार प्रेम संबंध और युवती की सगाई के बाद भी उससे लगातार मिलने-जुलने को लेकर उपजे विवाद में युवक की हत्या की गई।

मामले में पुलिस ने युवती, उसकी मां और भाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार 20 सितंबर 2026 को ग्राम अमनकुआं के खोड़अम्बा स्थित शिव मंदिर के समीप चेनसिंह के खेत की मेड़ पर एक अज्ञात युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना पर चंद्रशेखर आजाद नगर थाने में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। बाद में शव की पहचान मनीष पिता राजू डामोर, उम्र 21 वर्ष, निवासी अमनकुआं कनेशनगलिया फलिया के रूप में हुई।


पोस्टमार्टम में खुला हत्या का राज

मर्ग जांच के दौरान परिजनों और स्थानीय लोगों के बयान लिए गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सक ने युवक की मौत गला घोंटने से होने तथा शरीर पर चोट के निशान पाए जाने की पुष्टि की। इसके बाद पुलिस ने हत्या का प्रकरण क्रमांक 400/2026, धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई।

जांच के दौरान पुलिस को मृतक के सीने पर च्अस्मीताज् नाम गुदा हुआ मिला। पुलिस ने जब इस नाम की तलाश की तो पता चला कि अस्मीता मृतक के ही मोहल्ले की रहने वाली है। पूछताछ में पुलिस के अनुसार सामने आया कि मनीष और अस्मीता के बीच प्रेम संबंध थे। अस्मीता की सगाई उसके परिवार ने अन्यत्र तय कर दी थी। इसके बावजूद मनीष का उससे मिलना-जुलना जारी था।

घर पहुंचा तो परिवार ने कर दी मारपीट

पुलिस के मुताबिक घटना वाली रात मनीष अस्मीता से मिलने उसके घर पहुंचा था। अस्मीता ने कथित तौर पर सगाई टूटने के डर से उससे मिलने से मना किया, लेकिन मनीष के घर पहुंचने की जानकारी अस्मीता के परिजनों को हो गई।

पुलिस के अनुसार इसके बाद परिजनों ने मनीष के साथ मारपीट की और अस्मीता के भाई ने उसका गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोप है कि हत्या के बाद अस्मीता और उसके भाई ने मिलकर मनीष के शव को गांव के चेनसिंह के खेत की मेड़ पर ले जाकर फेंक दिया।

तीन आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी जोबट आशुतोष पटेल के पर्यवेक्षण और थाना प्रभारी निरीक्षक एसआर तरोले के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी। पुलिस ने जांच के बाद अस्मीता, उसकी मां और भाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

न्यायालय के आदेश पर तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी एसआर तरोले, सउनि दिनेश नरगावे, सउनि भूपेंद्र नायक, प्रआर मडिया परमार, आरक्षक विजय लोहारे, आरक्षक भारत और महिला आरक्षक रुचिता का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

यह भी पढ़ें- पति गया राजस्थान...... कोरबा में सूने घर से 300 मीटर दूर पत्थर से कुचलकर महिला की हत्या