• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • अनूपपुर

अनूपपुर के जैतहरी में दो दिनों से डेरा डाले हाथियों ने तोड़ा बांध, खेतों की मेढ़ें बहीं

उनके आगे बढ़ने के बाद बांध के निचले हिस्से से पानी का रिसाव शुरू हो गया। कुछ ही देर में पानी के तेज दबाव से बांध का करीब 50 से 60 फीट हिस्सा बह गया और...और पढ़ें

By Ganesh RajakEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 24 Aug 2026 08:41:20 PM (IST)Updated Date: Mon, 24 Aug 2026 08:41:20 PM (IST)
अनूपपुर के जैतहरी में दो दिनों से डेरा डाले हाथियों ने तोड़ा बांध, खेतों की मेढ़ें बहीं
हाथियों के द्वारा तोड़ा गया बांध। सौजन्‍य ग्रामीण

HighLights

  1. खेतों में पानी भरने और धान की फसल को नुकसान
  2. धान की फसल को नुकसान होने से चिंता बढ़ गई
  3. दोनों हाथी कुसुमहाई के जंगल की ओर चले गए

नईदुनिया प्रतिनिधि,अनूपपुर। जिले के जैतहरी वन परिक्षेत्र अंतर्गत कुसुम्हाई जंगल में विचरण कर रहे दो हाथियों ने सोमवार को द्वाही बांध को क्षतिग्रस्त कर दिया। बांध टूटने के बाद उसमें जमा पानी तेज बहाव के साथ आसपास के खेतों में फैल गया और सोन नदी की ओर बह निकला। पानी के तेज बहाव से करीब 40 से 50 किसानों के खेतों की मेढ़ें बह गईं, वहीं धान की फसल को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है।

राजस्व विभाग को भी सूचना

ग्राम पंचायत पचौहा के सरपंच राय सिंह ने घटना की जानकारी जैतहरी वन परिक्षेत्र के कुसुम्हाई बीट गार्ड कोमल सिंह को दी। इसके साथ ही राजस्व विभाग को भी सूचना दी गई है। ग्रामीणों के अनुसार दोनों हाथी पिछले दो दिनों से कुसुम्हाई के जंगल में डेरा डाले हुए थे।


हाथियों के बांध पर पहुंचते ही मिट्टी धंसने लगी

सोमवार दोपहर दोनों हाथी बांध के नीचे बने एक बड़े गड्ढे में करीब एक घंटे तक नहाते रहे। इसके बाद वे बांध की ओर बढ़े। हाथियों के बांध पर पहुंचते ही मिट्टी धंसने लगी।

हाथियों की मौजूदगी और टूटे बांध को लेकर सतर्क

बांध टूटने से किसानों के खेतों की मेढ़ें बह गई हैं। खेतों में पानी भरने और धान की फसल को नुकसान होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने बांध की स्थिति का तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कराने की मांग की है। घटना के बाद दोनों हाथी कुसुमहाई के जंगल की ओर चले गए हैं, जबकि ग्रामीण हाथियों की मौजूदगी और टूटे बांध को लेकर सतर्क हैं।

सरपंच राय सिंह के मुताबिक द्वाही बांध वन विभाग के क्षेत्र में करीब 50-60 वर्ष पुराना है। बरसाती पानी को रोकने के लिए इसे लगभग 1500 मीटर क्षेत्र में बनाया गया था। लंबे समय से मरम्मत नहीं होने और लगातार बारिश के कारण बांध पहले से कमजोर रहा होगा। संभवतः उसमें दरारें या सुराख बन गए थे, जिसके चलते हाथियों के दबाव के साथ कमजोर हिस्सा धंस गया और पानी के दबाव से बांध टूट गया।

बछिया की अज्ञात कारण से मौत

कोतमा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक एक स्थित फिल्टर टोला के सामने एक बछिया को अज्ञात जहरीले जीव के काटने की आशंका के बाद उपचार के मौत होने की जानकारी सामने आई है।

नपा स्वास्थ्य टीम मौके पर पहुंची

नपा सफाई मैट शिवराज के अनुसार आंगनवाड़ी के सामने वार्डवासियों ने बछिया के तड़पने और उसके मुंह से झाग निकलने की सूचना दी थी। नपा स्वास्थ्य टीम मौके पर पहुंची, लेकिन कुछ देर तक चले उपचार के दौरान मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- जबलपुर के RDV में छात्रों का हंगामा, पेपर में सिलेबस से बाहर के सवाल पूछने पर भड़के, कहा- हमें नया सिलेबस पढ़ाया गया