• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • अनूपपुर

अनूपपुर में चरित्र संदेह में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी फुनगा प्रभारी सोने सिंह परस्ते पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।

By Ganesh RajakEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Sat, 25 Jul 2026 05:17:22 PM (IST)Updated Date: Sat, 25 Jul 2026 05:19:50 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
अनूपपुर में चरित्र संदेह में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
घटनास्‍थल पर पहुंची पुलिस।

नईदुनिया प्रतिनिधि,अनूपपुर। जिले की पुलिस चौकी फुनगा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पयारी क्रमांक-एक में शनिवार सुबह चरित्र संदेह के चलते एक पति द्वारा अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका मुनिया बाई शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे अपने घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान उसका पति मायाराम चौधरी कुल्हाड़ी लेकर वहां पहुंचा और कथित रूप से चरित्र संदेह को लेकर पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण मुनिया बाई की मौके पर ही मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी फुनगा प्रभारी सोने सिंह परस्ते पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। सूचना मिलने पर एसडीओपी आरती शाक्य भी घटनास्थल पर पहुंचीं और मामले की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पति मायाराम चौधरी को हिरासत में ले लिया है। मृतका के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर घटना के कारणों और परिस्थितियों की पड़ताल में जुटी है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।