• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • अनूपपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Election 2023: दिलचस्प है अनूपपुर का सियासी समीकरण, इस सीट पर कांग्रेस-भाजपा में सीधा मुकाबला

Anuppur News: अनूपपुर जिले की तीनों सीटों पर भाजपा और कांग्रेस दोनों दल के प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर हैं।

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Thu, 16 Nov 2023 07:30:29 PM (IST)Updated Date: Thu, 16 Nov 2023 07:45:58 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
MP Election 2023: दिलचस्प है अनूपपुर का सियासी समीकरण, इस सीट पर कांग्रेस-भाजपा में सीधा मुकाबला
अनूपपुर जिले में कोतमा, अनूपपुर और पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र

HighLights

  1. अनूपपुर जिले में कोतमा, अनूपपुर और पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र
  2. सामान्य सीट कोतमा में सबसे अधिक 15 उम्मीदवार
  3. पुष्पराजगढ़ विधानसभा सीट आदिवासी

नईदुनिया प्रतिनिधि, अनूपपुर। अनूपपुर जिले में कोतमा, अनूपपुर और पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र हैं। अनूपपुर और पुष्पराजगढ़ आदिवासी सीट है इसी तरह कोतमा सामान्य सीट है। भाजपा और कांग्रेस दोनों दल के प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर हैं।

कोतमा विधानसभा सीट

कोतमा सामान्य सीट है और यहां सबसे अधिक 15 उम्मीदवार हैं। इधर भाजपा और कांग्रेस के साथ निर्दलीय भी ताल ठोक रहे हैं और वोट बैंक में सेंध मार रहे हैं। बावजूद इसके यहां कांग्रेस और भाजपा के बीच ही सीधा मुकाबला बना हुआ है।जिले के कोतमा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दिलीप जायसवाल और कांग्रेस प्रत्याशी सुनील सराफ के बीच सीधा मुकाबला है। दिलीप जायसवाल पूर्व में यहां से विधायक रह चुके हैं। पिछली बार कांग्रेस प्रत्याशी सुनील सराफ से हार का सामना करना पड़ा था। इस चुनाव में एक बार फिर दोनों एक दूसरे के सामने हैं। सुनील सराफ कांग्रेस से विधायक हैं। कांग्रेस यहां गुटबाजी का शिकार है तो भाजपा प्रत्याशी का गृह क्षेत्र में ही विरोध बना हुआ है।

पुष्पराजगढ़ विधानसभा

जिले की पुष्पराजगढ़ विधानसभा सीट आदिवासी है। क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी से फुंदेलाल सिंह मार्को उम्मीदवार हैं। फुंदेलाल दो बार विधायक रह चुके हैं और तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं। भाजपा से हीरा सिंह श्याम उम्मीदवार हैं जो पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। हीरा सिंह जनपद, जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हो चुके हैं। दोनों के बीच सीधा मुकाबला है। हालांकि यहां गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की स्थिति भी बेहतर है अनिल सिंह धुर्वे यहां से प्रत्याशी हैं।


अनूपपुर विधानसभा

क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बिसाहू लाल सिंह हैं। बिसाहू लाल तीन बार विधायक रह चुके हैं। चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं। प्रदेश सरकार में खाद एवं आपूर्ति मंत्री भी रह चुके हैं। कांग्रेस की तरफ से रमेश सिंह उम्मीदवार हैं जो पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। रमेश सिंह दो साल पहले डिप्टी कलेक्टर थे जो नौकरी छोड़कर राजनीति में आए हैं। इस विधानसभा में दोनों प्रत्याशी के बीच सीधा मुकाबला है। भाजपा प्रत्यासी बिसाहू लाल सिंह का एक ऑडियो वायरल होने से यहां भाजपा की किरकिरी हो रही है ऐसे में कांग्रेस इसका सीधा लाभ उठाने का हर संभव प्रयास कर रही है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।