अनूपपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)।
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में नेहरू युवा केंद्र अनूपपुर द्वारा शुक्रवार को साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। सुबह सात बजे अमरकंटक चौराहा से हर्री फाटक अनूपपुर तक विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर साइकिल रैली युवाओं के द्वारा निकाली गई। लोगों को साइकिल चलाने के लिए जागरूक किया गया इस माध्यम से संदेश दिया गया कि साइकिल चलाओ और आसपास के वातावरण को प्रदूषण मुक्त बनाओ।
एसआई आर एन तिवारी ने कहा कि साइकिल चलाने से बाडी के इम्यून सेल्स ज्यादा एक्टिव रहते हैं और ऐसे में व्यक्ति कम बीमार पड़ता है। अगर आप सुबह-सुबह कुछ देर तक साइकिलिंग करतें हैं, तो रात को आपको अच्छी नींद आएगी। वैसे तो सुबह-सुबह साइकिल चलाने से आपको थोड़ी थकान महसूस हो सकती है, लेकिन वह कुछ देर की ही होगी। उसके बाद सारा दिन एनर्जी से भरा रहेगा।साइकिलिंग करने वालों के ब्रेन सेल्स काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं।उनकी मेमोरी आम लोगों की तुलना में ज्यादा होती है।साइकिलिंग करने से बॉडी में नए ब्रेन सेल्स भी बनते रहते हैं।
इस अवसर पर नेहरु युवा केंद्र के कार्यकर्ता प्रकाश कुशवाहा ने कहा कि अपने शरीर को फिट रखने का यह सबसे असरदार तरीका है साइकिल चलाना है कुछ शारीरिक गतिविधियां किसी अन्य तरीके से खुद को फिट रखने से कहीं बेहतर होती है।साइकिल चलाने से हृदय रोग, स्ट्रोक, कैंसर, तथा मधुमेह जैसे रोगों के मृत्यु के जोखिम को कम करने में सहायता मिलती है।एक हफ्ते में कम से कम पांच दिन 30 मिनट तक साइकिल चलाने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने में मदद मिलती है। इसके अलावा जो लोग साइकिल चलाते हैं वो साइकिल न चलाने वालों की तुलना में 50 प्रतिशत तक कम बीमार पड़ते हैं।
विश्व साइकिल रैली दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के कार्यकर्ता प्रकाश कुशवाहा, सानू श्रीवास्तव, शुभम शुक्ला, सिद्धार्थ मिश्रा, दिनेश विश्वकर्मा, कुलदीप गुप्ता, मोहन सिंह, सत्यम कुशवाहा, महेंद्र यादव, सूर्यकांत मरावी, शनि पटेल, सुरेन्द्र महरा प्रिंस कुशवाहा, संजय यादव, सुर्यप्रकाश यादव,कौषलेन्द्र, संतोष कोल,आंनद कुमार कुशवाहा गौरव व युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।