अशोकनगर: पेट्रोल भरवाते ही बाइक में उठीं आग की लपटें; कर्मचारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
पेट्रोल भरवाते समय मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। जिससे पंप पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Publish Date: Fri, 07 Aug 2026 05:46:19 PM (IST)Updated Date: Fri, 07 Aug 2026 05:46:19 PM (IST)
कर्मचारियों ने तुरंत फायर एक्सटिंग्विशर से आग पर पाया काबू। सौ- प्रतिष्ठान संचालकHighLights
- पेट्रोल भरवाते समय मोटरसाइकिल में अचानक लगी आग
- कर्मचारियों ने तुरंत फायर एक्सटिंग्विशर से आग पर पाया काबू
- समय रहते आग बुझने से टला बड़ा हादसा, कोई जनहानि नहीं
नईदुनिया प्रतिनिधि, अशोकनगर/ पिपरई । नगर के मुंगावली रोड स्थित जवाहर फिलिंग पेट्रोल पंप पर गुरुवार को पेट्रोल भरवाते समय एक मोटरसाइकिल में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
घटना के दौरान पेट्रोल पंप पर मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों में कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई, लेकिन कर्मचारियों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के किसान रफीक मोहम्मद अपनी मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक मोटरसाइकिल में आग लग गई। आग की लपटें उठते ही आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।
कर्मचारियों ने दिखाई बहादुरी
पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने बिना घबराए तत्काल अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) का उपयोग कर आग पर काबू पा लिया। कुछ ही मिनटों में आग पूरी तरह बुझा दी गई, जिससे आग फैलने से पहले ही स्थिति नियंत्रण में आ गई।
गनीमत रही कि पेट्रोल पंप पर अग्निशमन के पर्याप्त संसाधन उपलब्ध थे और कर्मचारियों को उनका उपयोग करना आता था।
उनकी तत्परता और सतर्कता के कारण किसी प्रकार की जनहानि या बड़ा आर्थिक नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद लोगों ने कर्मचारियों की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।